फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paid tribute to teachers after

Jhajjar-Bahadurgarh News: 20 साल बाद गुरुजनों को किया नमन, 2006 बैच के विद्यार्थियों ने जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to teachers after
-फोटो 86 : गुरुजनों के बीच पहुंचे 2006 बैच के विद्यार्थी। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। गांव कानौंदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वर्ष 2006 बैच के पूर्व विद्यार्थियों ने 20 वर्षों बाद अपने गुरुजनों के सम्मान में भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वर्षों बाद मिले गुरु-शिष्यों के बीच पुरानी यादें ताजा हुई और माहौल भावुक हो गया।
विज्ञापन


समारोह में हिंदी की शिक्षिका अमृत कौर, शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सुखबीर, हिंदी के रामनिवास, अर्थशास्त्र के यशपाल अरोड़ा, अंग्रेजी के सुनील, संस्कृत की ओमवती, समाजशास्त्र की सरोज, इतिहास की अनीता, गणित के सुनील और सतीश शर्मा तथा राजनीति विज्ञान के महेश को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों ने अपने स्कूली दिनों की यादें साझा करते हुए कहा कि आज वे जीवन में जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसमें उनके शिक्षकों की शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों का सबसे बड़ा योगदान है। कई पूर्व छात्रों ने कहा कि दो दशक बाद अपने गुरुजनों से मिलकर ऐसा महसूस हुआ जैसे बचपन की यादें फिर से जीवंत हो गई हों। समारोह के आयोजन में नितिन कुमार, रविंदर, प्रदीप कुमार, दीपक, कुलदीप, कृष्ण कुमार, राजेंद्र, सुदेश, स्वीटी, योगिता, पूजा और ऋतु सहित अन्य पूर्व विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने भविष्य में भी विद्यालय और समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूर्व विद्यार्थियों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक पुनर्मिलन नहीं, बल्कि अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर था। कार्यक्रम ने गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के प्रति सम्मान और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। समारोह के अंत में सभी ने इस तरह के आयोजनों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed