फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Overloaded vehicles speeding fearlessly from Tau Devi Lal Chowk towards Narnaul

Jhajjar-Bahadurgarh News: ताऊ देवीलाल चौक से नारनौल की ओर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles speeding fearlessly from Tau Devi Lal Chowk towards Narnaul
फोटो नंबर- 04निजामपुर से नारनौल की ओर आते ओवरलोड डंपर। संवाद
निजामपुर। ताऊ देवीलाल चौक से नारनौल की ओर जाने वाले मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की कथित बेखौफ आवाजाही को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर दिन के समय भी ओवरलोड वाहन खुलेआम गुजरते नजर आते हैं। इससे सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और संबंधित विभागों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने के साथ-साथ सड़कों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि इस मार्ग पर निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर वाहन गुजर रहे हैं, तो उनकी नियमित जांच क्यों नहीं हो रही और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों की मांग है कि चेकिंग अभियान केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि नियमित रूप से जांच की जाए। विशेषकर दिन के समय इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की भार क्षमता की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय दुकानदार मुख्तार श्योराण ने ओवरलोड वाहनों पर चिंता जताते हुए कहा कि इन वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद होना चाहिए, क्योंकि इनकी आवाजाही से आम लोगों की सुरक्षा प्रभावित होती है।

ग्रामीण बोले-हादसों का रहता है भय


ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन हादसे होने की बात सामने आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने वाले आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों पर नियंत्रण जरूरी है। संबंधित विभागों को नियमित निगरानी करनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान किया जा सके।


वर्जन


शुुक्रवार से एक चेकिंग अभियान शुरू किया जा रहा है, अगर निजामपुर की तरफ ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा।

मनोज कुमार, आरटीए, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed