फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Organizations demonstrated against atrocities in Bangladesh

Jhajjar-Bahadurgarh News: बांग्लादेश में अत्याचार के खिलाफ संगठनों ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 Nov 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Organizations demonstrated against atrocities in Bangladesh
29jjrp11- झज्जर। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते वि​भिन्न संगठनों के प्रति​नि​धि। संवाद
झज्जर। बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद व अन्य संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन

इन सभी ने यहां प्रदर्शन कर नारेबाजी की और प्रदर्शन करने के बाद लघु सचिवालय पहुंच कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पहले राव तुलाराम चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले किए गए इस प्रदर्शन में संत समाज, इस्कॉन और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के अलावा शहर के भी काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान भी एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बंटेंगे तो कटेंगे का नारा मुख्य तौर पर सुनाई दिया। इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति की जा रही कार्रवाई काे गलत ठहराया गया और कहा कि जान-बुझकर वहां पर हिंदुओं का निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष पीतांबर ने कहा कि बांग्लादेश में इन दिनों हिंदुओं पर जो अत्याचार किया जा रहा है, वह एक तरह से असहनीय है। इसको लेकर पूरे देश के संत समाज व हिंदुओं में भारी रोष व्याप्त है। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, बेरी से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय कबलाना, महंत मृत्युंजय गिरि महाराज, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, जयपाल लांबा, मनीष बंसल मौजूद रहे।

29jjrp11- झज्जर। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि। संवाद

29jjrp11- झज्जर। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed