फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   operation

हादसा करने वाला वाहन बदलने पर एसएचओ और जांच अधिकारी को एसपी ने किया सस्पेंड

Sat, 13 Jul 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
operation
सड़क हादसे में वाहन बदलने पर एसपी मोहित हांडा ने बौंदकलां थाना पुलिस के खिलाफ एक्शन लिया है। एसपी ने इस संबंध में एसएचओ और जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने यह कार्रवाई डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। मामले में एसएचओ और जांच अधिकारी की लापरवाही सामने आई थी और इसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत बुधवार शाम साढ़े छह बजे नारनौल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार को एक ट्रक चालक ने कुचल दिया था। बाइक सवार युवक की बुधवार रात को ही उपचार के दौरान पीजीआईएमएस रोहतक में मौत हो गई थी। ओवरलोड ट्रक द्वारा युवक को कुचलने पर पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से वाहन बदल दिया गया और उसकी जगह दूसरा वाहन खड़ा कर दिया गया। मामला सुर्खियों में आने पर डीएसपी रमेश कुमार जांच के लिए बौंदकलां थाने पहुंच गए थे। डीएसपी ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में एसएचओ और जांच अधिकारी की लापरवाही मानते हुए रिपोर्ट एसपी को सौंप दी थी। एसपी ने शुक्रवार को ही तुरंत प्रभाव से बौंदकलां थाने के एसएचओ और जांच अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों की विभागीय जांच भी होगी।
विज्ञापन

वहीं, एसपी कार्यालय में मामले की भनक लगते ही डीएसपी रमेश कुमार 11 बजे बौंदकलां थाने में पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले को लेकर कार्यवाहक एसएचओ जयनारायण से जानकारी ली। डीएसपी रमेश कुमार ने हादसे वाले ट्रक की जगह खड़े किए गए दूसरे ट्रक की वीडियो बनाई और ट्रक का मुआयना भी किया था। डीएसपी की जांच में ट्रक को बदलने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
मृतक के भाई सत्येंद्र बौंदकलां निवासी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि बुधवार शाम वह अपने भाई प्रीतम के साथ बाइक पर किसी काम के लिए बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। किलसर तालाब पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही सत्येंद्र सड़क से नीचे की ओर गिर गया जबकि प्रीतम सड़क पर ही गिर गया। प्रीतम के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। गंभीर रूप से घायल प्रीतम ने पीजीआई में दम तोड़ दिया था। वहीं, घटना के करीब 12 घंटे बाद दूसरा ट्रक वहां खड़ा मिला था।
डीएसपी की रिपोर्ट मिलने के बाद में बौंदकलां एसएचओ जयनारायण और आईओ एचसी हवीन को सस्पेंड करके विभागीय जांच के लिए आदेश जारी कर दिए गए है।
मोहित हांडा, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed