{"_id":"6aecf1d05efc6f95ba0cb1e4","slug":"dtp-takes-action-against-illegal-rmc-plants-8-plants-demolished-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-128871-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध आरएमसी प्लांटों पर डीटीपी की कार्रवाई, 8 प्लांट ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध आरएमसी प्लांटों पर डीटीपी की कार्रवाई, 8 प्लांट ध्वस्त
विज्ञापन
फोटो नंबर 72: आरएमसी प्लांट को तोड़ते बुलडोजर। (संवाद)
- फोटो : samvad
बादली। अवैध रूप से चल रहे आरएमसी प्लांटों पर डीटीपी झज्जर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वीरवार को 8 प्लांटों को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई एचएसपीसीबी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। डीटीपी की टीम ने बादली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में चल रहे इन प्लांटों पर बुलडोजर चलाया।
इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार श्रीनिवास मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई ग्रैप-2 लागू होने के बाद वायु प्रदूषण को रोकने के लिए की गई है। जिन प्लांटों को ध्वस्त किया गया है उनमें श्री विनायक प्रोमिक्स याकूबपुर, पी एंड एस इंफ्रा प्लांट-2 दादरी तोए, बालाजी ट्रेडर्स दादरी तोए, बालाजी कंस्ट्रक्शन नौरंगपुर, अल्ट्राटेक आरएमसी उकलाना, हिंदुस्तान आरएमसी, बीकेजे बिल्डटेक निमाना और चाहर आरएमसी शामिल हैं।
प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी अजय बुरा ने बताया कि ये सभी प्लांट बिना किसी अनुमति के चल रहे थे और भारी मात्रा में धूल व प्रदूषण फैला रहे थे। वहीं एम/एस कॉम आरएमसी बादली ने विभागीय कार्रवाई से पहले ही अपना अवैध निर्माण खुद ही तोड़ लिया।
विज्ञापन
एचएसपीसीबी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। ग्रैप-2 के नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी अवैध निर्माण व प्रदूषण फैलाने वाली इकाई को बख्शा नहीं जाएगा। एचएसपीसीबी की ओर से और भी अवैध प्लांटों की सूची मिली है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विशाल कुमार, एसडीएम
गुभाना में अवैध हॉट मिक्स प्लांट चिह्नित
गुभाना गांव में अवैध तरीके से चल रहे हॉट मिक्स प्लांटों को विभाग ने चिह्नित किया है। एचएसपीसीबी और डीटीपी की संयुक्त जांच में कुछ प्लांट बिना अनुमति चलते मिले हैं। विभाग ने अगली कार्रवाई में इन्हें तोड़ने के लिए कमर कस ली है और जल्द ही ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।