फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Online applications for Chief Minister Urban Housing Scheme will be open till 19th

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लिए 19 तक होंगे आनलाइन आवेदन

Mon, 09 Oct 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 09 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Online applications for Chief Minister Urban Housing Scheme will be open till 19th
झज्जर। प्रदेश सरकार ने शहरी बीपीएल परिवारों के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना की शुरुआत की है। इसके तहत प्रदेश के एक लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 19 अक्तूबर अंतिम तिथि है। इस योजना का लाभ परिवार पहचान पत्र योजना के तहत पंजीकृत एक लाख 80 हजार वार्षिक आय वालों को मिलेगा।
विज्ञापन

यह योजना केवल शहरी क्षेत्रों के लोगों को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत लाभार्थी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर किसी भी शहरी क्षेत्र में कोई भी पक्का मकान पंजीकृत नहीं होना चाहिए। इसके अलावा घूमन्तू जाति के परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा और उनको किफायती आवास के लिए प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उनको लाभ मिल सके। इसके तहत 50 हजार परिवारों को प्लाट व 50 हजार परिवारों को अपार्टमेंट बनाकर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बजट में की गई थी घोषणा
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वित्त मंत्री के रूप में अपने बजट भाषण 2023-24 में इस योजना की घोषणा की थी। इसके तहत परिवार पहचान पत्र के डेटा अनुसार एक लाख 80 हजार तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले जरूरतमंद परिवारों को किफायती आवास प्रदान करने की नीति की घोषणा की गई थी। फिलहाल मकान निर्माण व मरम्मत को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना चल रही है। इसके तहत पात्रों को मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये तथा मरम्मत के लिए 1.50 लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीएम आवास योजना की तर्ज पर अब मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए आनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिन लोगों की आमदनी परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार रुपये सालाना सत्यापित है, वह उसके पात्र हैं।
अरुण सागु, इंचार्ज, पीएम शहरी आवास योजना, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed