फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   one youth fired on another in enmity

रंजिश रखते हुए कार पर चलाई गोली, मामला दर्ज

Tue, 25 Oct 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
one youth fired on another in enmity
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत बादली रोड से अपनी कार से गुजर रहे एक युवक पर बदमाश युवक ने गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साहिल पुत्र सोमबीर निवासी बसंत विहार मेला ग्राउंड ने बताया है कि करीब 25 दिन पहले उसके दोस्त निकेत का झगड़ा मेरे पड़ोसी सागर पुत्र आनंद के साथ हो गया था। जो सागर व उसके दोस्तों ने मेरे दोस्त को काफी चोटें मार दी थी। इसको लेकर उसने सागर से कहा था कि मेरे दोस्त निकेत को क्या मारा। इस झगड़े में सागर के खिलाफ मामला दर्ज हो गया था। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साहिल ने बताया कि इससे एक दिन पहले मेरे और मेरे साले मोहित की सागर के भाई साहिल व उसके दोस्तों के साथ कहासुनी भी हो गई थी। शिकायतकर्ता साहिल ने बताया कि वह गत दिवस दोपहर के समय अपनी कार लेकर बादली रोड से अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह अपनी गाड़ी को लेकर विनीत के कार्यालय के सामने पहुंचा तो सागर का भाई साहिल पुत्र आनंद जोकि मेरा पड़ोसी है, कार्यालय के बाहर खड़ा था। मेरी गाड़ी के वहां पहुंचते ही आरोपी साहिल ने उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली गाड़ी में लगी। इसके बाद आरोपी साहिल मौके से फरार हो गया। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed