फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One person arrested in the case of shooting a restaurant owner

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेस्टोरेंट मालिक को गोली मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
One person arrested in the case of shooting a restaurant owner
21jjrp03-  पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पवन निवासी खरमाण। स्रोत-पुलिस
झज्जर। 20 मार्च 2025 की रात को पुराना बस स्टैंड के पास बने एक रेस्टोरेंट के मलिक को गोली मारने के मामले में थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने एक आरोपी पवन निवासी खरमाण को गिरफ्तार किया है। उसे झज्जर अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सुनीता ने बताया कि संदीप निवासी सुभाष नगर झज्जर ने बताया कि 20 मार्च 2025 को वह अपनी मिठाई की दुकान को बढ़ाकर अपनी गाड़ी में घर के लिए चले थे। थोड़ी आगे चलने पर एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के सवार होकर छिक्कारा चौक झज्जर की तरफ से आए और गाड़ी रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन

उसने अपनी गाड़ी को रोका तो उन्होंने मुझसे पहले रेवाड़ी जाने का रास्ता पूछा और शीशा नीचे करने को कहा। जब उसने शीशा नीचे नहीं किया तो उन्होंने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली उसकी दाहिनी बाजू में लगी। इसके बाद उसे एक राहगीर सिविल अस्पताल झज्जर इलाज के लिए लेकर गया, जहां से मुझे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इस सूचना पर थाना शहर झज्जर में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed