फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   one month Sallary and other thing burn

गेहूं और महीने भर की सैलरी सहित अन्य सामान जलकर राखWheat and one month Sallary and other thing burn

Thu, 04 May 2017 12:35 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Thu, 04 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
one month Sallary and other thing burn
Burn House view
जिले के गांव भदानी में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक घर में आग लगने के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना के समय परिवार के लोग काम पर गए थे तो महिलाएं पास ही के घर में चल रहे किसी कार्यक्रम में गई थी। पीड़ितों को आग लगने की सूचना पड़ोस के लोगों ने दी और आग पर पानी डालकर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का काफी सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ितों का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच सोमवीर ने बताया कि कृष्ण के घर में आग रात करीब 11 बजे लगी है। गनीमत रही की आगजनी के दौरान परिवार के सदस्य घर में नहीं थे।

पीड़ित कृष्ण का कहना है कि उसने मेहनत कर अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए घरेलू सामान जोड़ा था। लेकिन अगजनी की घटना के कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग से उसके पूर्वजों के समय के आभूषण, मजदूरी करके काटे गए गेहूं, चारपाई, टीवी, कूलर के अलावा हजारों रुपये की नकदी और गत महीने की सैलरी व गाय बेचने के पैसे जल गए। पीड़ित ने आग लगने का कारण शॅार्ट सर्किट बताया है। लेकिन उक्त मामले की जांच के बाद ही सही कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed