फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   one month five people life taken by NCR mine

एक महीने में पांच लोगों की जान ले चुकी है एनसीआर माइनर

Thu, 04 May 2017 12:30 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Thu, 04 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाना लोगों को भारी पड़ रहा है। इलाके से गुजर रही एनसीआर माइनर पिछले कुछ दिनाें में पांच लोगों का जीवन लील चुकी है। बुधवार को भी गांव जसोरखेड़ी में 2 छात्राें की एनसीआर माइनर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों सौंप दिया।
विज्ञापन


नीलोठी का निवासी कृष्ण (19) और पंजाबखोड़ (दिल्ली) निवासी अमनदीप (19) गांव कुलासी स्थित एक पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ते थे। बुधवार की दोपहर ये अपने कुछ साथियाें सहित गांव जसोरखेड़ी के पास से गुजर रही एनसीआर माइनर में नहाने के लिए आ गए।
विज्ञापन

अपने दो साथियों को डूबता देख अन्य साथियों ने भी बचाव के प्रयास किए मगर सफलता नहीं मिली। छात्रों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार पास के ही एक बाग का माली भी छात्रों को बचाने के लिए नहर में कूदा लेकिन वह भी बच्चों को बचाने में सफल नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को बाहर निकाला। पुलिस ने छात्रों को नागरिक अस्पताल में भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बहनों में दुलारा था अमनदीप
मृतक अमनदीप दो बहनों का इकलौता दुलारा भाई था। हादसे सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं दूसरी ओर दोनों बहने का भी रो-रो कर बुरा हाल था। बहने बार-बार कह रही थी कि अब मुझसे कौन झगड़ा करेगा, अब मैं किसको राखी बांध कर लंबी उम्र की दुआ करूंगी। वहीं नहर में डूबे दूसरे छात्र कृष्ण की एक ही बहन है। भाई के मौत की सूचना मिलने पर बहन बेसुध हो गई, और परिजन भी सदमे में हैं।

आसौदा चौकी क्षेत्र में पांच मौत
गर्मी के मौसम में नहरों में नहाने से हर बार हादसे होते हैं। पिछली बार भी इलाके में इस तरह के कई हादसे हुए थे। आसौदा पुलिस चौकी के लगते क्षेत्र से गुजर रही एनसीआर माइनर में एक महीने के अंदर पांच लोगों की मौत डूबने से हो चुकी हैं। गत 11 अप्रैल को इसी माइनर में डूबने से आसौदा-रोहद के बीच सोनीपत निवासी 21 वर्षीय आकाश की मौत हो गई थी। वह संकीर्तन मंडली में काम क रता था। समचाना से दिल्ली जाते वक्त वह और उसके साथी नहाने के लिए नहर पर रुके थे। इसी तरह 21 अप्रैल को लुहारहेड़ी की निवासी करीब 13 वर्षीय अनीशा अपने परिचिताें के साथ एनसीआर माइनर में नहाने के लिए आई हुई थी। पांव फिसलने के कारण वह भी डूब गई थी। गत 26 अप्रैल को जसोरखेड़ी में फसल कटाई के लिए उत्तर प्रदेश से आया बीरबल की भी इस नहर में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई थी। अब 3 मई की दोपहर नीलोठी निवासी कृष्ण और पंजाबखोड़ निवासी अमनदीप की मौत हो गई।


जब तक छात्रों को बचाया जाता उनकी मौत हो चुकी थी
हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे। मगर जब तक युवकों को निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। मामले में 174 के तहत हादसे में मौत का केस दर्ज किया गया है। उक्त माइनर बेहद गहरी है और इसमें बहाव तेज रहता है। लोग जागरूक रहें और नहरों में न नहाएं।
- जगबीर सिंह, चौकी प्रभारी, आसौदा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed