फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One held in case of snatching car showing knife, on remand for two days

चाकू की नोंक पर गाड़ी छीनने के मामले में एक काबू, दो दिन के रिमांड पर

Wed, 09 Dec 2020 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
One held in case of snatching car showing knife, on remand for two days
गुरुग्राम इलाके से किराए पर बादली के लिए लेकर आने के बाद अर्टिगा गाड़ी लूट ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि योजना बनाकर साजिश के तहत उबर कंपनी की एक गाड़ी को गुरुग्राम से किराए पर ले जाकर थाना बादली क्षेत्र से छीनने की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में एक आरोपी को बादली से ही काबू किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मयंक उर्फ मोनू पुत्र ऋषि राज निवासी शक्ति पार्क खांडसा रोड गुरुग्राम के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गाड़ी छीनने व लूटपाट की वारदात के संबंध में मोहम्मद मोहसिन निवासी जिला नूंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह उबर कंपनी की गाड़ी पर बतौर चालक तैनात है। 4 दिसंबर 2020 की रात को राजीव चौक गुरुग्राम से बादली के लिए दो युवक उसकी अर्टिगा गाड़ी को किराए पर बुक करके ले गए थे। दोनों युवक बादली पहुंचने के बाद उसे बुपनिया रोड पर ले जाने लगे। करीब एक किलोमीटर चलने के बाद पीछे वाली सीट पर बैठे युवक ने चाकू उसकी गर्दन पर लगा दिया और उसे गाड़ी रोकने को कहा। उसने गाड़ी रोक दी तो दोनों युवकों ने उससे उसके दोनों मोबाइल और करीब 3000 रुपये की नकद राशि छीन ली थी। उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया और उसकी गाड़ी को छीनकर भाग गए। अब इस मामले में एक आरोपी को छीनी हुई गाड़ी सहित काबू कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपने एक साथी के साथ मिलकर गाड़ी छीनने की वारदात का खुलासा किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed