Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One day, five events, and BRG runners shine

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक दिन, पांच आयोजन और बीआरजी के धावकों का जलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
One day, five events, and BRG runners shine
फोटो-53: बहादुरगढ़ के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने एक ही दिन झांसी, मांगर, दिल्ली, द्वारका और ऋषिकेश में आयोजित पांच अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। धावकों ने विभिन्न आयु वर्गों में पदक और पुरस्कार जीतकर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

ग्रुप के संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर ने बताया कि झांसी में एसबीआई हाफ मैराथन में राजेश कुमार ने 21 किलोमीटर दौड़ के 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। रोहतास कुमार चौथे और राम सागर छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दीपक छिल्लर ने सभी धावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि समूह की मेहनत, एकजुटता और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उनका लक्ष्य मिशन फिट बहादुरगढ़ के तहत अधिक लोगों को फिटनेस और दौड़ से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगर ट्रेल रन में तीन धावकों ने जीते स्वर्ण पदक
संदीप अहलावत, दीपक अहलावत और उरिरेई देवी ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। गुलाब सिंह ने 75 किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि भूपेंद्र सिंह ने 50 किलोमीटर और नीरज छिल्लर ने 30 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

71 वर्षीय सुनील सिकरी ने पेश की मिसाल
द्वारका में आयोजित विंटर दिल्ली हाफ मैराथन में 71 वर्षीय सुनील सिकरी ने 10 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। उनकी इस उपलब्धि ने उम्र को पीछे छोड़कर फिटनेस के प्रति जुनून और नियमित अभ्यास का संदेश दिया। वहीं, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एसबीआई ग्रीन मैराथन में बीआरजी के चार धावकों ने 10 किलोमीटर दौड़ पूरी की। इस दौरान ग्रुप को विशेष स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
फोटो-53: बहादुरगढ़ के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed