फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One arrested in motorcycle and scooter theft case

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
One arrested in motorcycle and scooter theft case
साल्हावास। मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी मामले में स्थानीय पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में राजेश निवासी खानपुर खुर्द ने बताया कि वह शनिवार को अपने घर के सामने बैठा था। इसी दौरान एक नौजवान लड़का स्कूटी लेकर आया, जिसकी स्कूटी का तेल खत्म होने के कारण बंद हो गई। वह मेरे मकान के सामने खड़ी उसकी बाइक चोरी करके भागने लगा तो वह पीछे दौड़ा, जिससे मोटरसाइकिल गिर गई और वह नौजवान भी गिर गया। उसने उसे पकड़ लिया और नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम हिमांशु उर्फ धारी पुत्र सतीश वार्ड नंबर-34 विश्वकर्मा नगर काठ मंडी रोहतक बताया। झाड़ली चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed