फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On the spot admission will be held from 12th to 23rd August

Jhajjar-Bahadurgarh News: 12 से 23 अगस्त तक होंगे ऑन द स्पॉट एडमिशन

Wed, 07 Aug 2024 06:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
On the spot admission will be held from 12th to 23rd August
बहादुरगढ़। राजकीय आईटीआई भापड़ौदा में आईटीआई विभाग ने आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ऑन दी स्पॉट एडमिशन की अंतिम तिथि 23 अगस्त कर दी है। मेरिट के आधार पर ऑन दी स्पॉट दाखिले होंगे।
विज्ञापन

के जीआई इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि दाखिला पोर्टल पर नए आवेदन 8 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे। यह दाखिले नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार किए जाएंगे। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा एवं सभी सीटें सामान्य श्रेणी में उपलब्ध रहेंगी। दाखिला प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू हो जाएंगी और 23 अगस्त तक चलेंगी। दाखिले की बाकी प्रक्रिया पिछली काउंसलिंग की भांति है। संस्थानों की रिक्त सीटों की सूचना ंस्थान वाइज एडमिशन पोर्टल पर देखी जा सकती हैं। जीआई इंचार्ज ने बताया कि दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट एडमिशंस.आईटीआईहरियाणा.जीओवी.इन पर जाकर दाखिले से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो छात्र/छात्राएं आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित रह गए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा और अंतिम अवसर है और अब इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। वेबसाइट पर दाखिले से संबंधित, दाखिला लेने की प्रक्रिया का ब्यौरा समेत संस्थान की सीटों की जानकारी भी उपलब्ध है। ये दाखिले रिक्त सीटों के प्रति किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed