{"_id":"69ade17fd981ac905b0f4942","slug":"officials-had-asked-for-five-days-time-in-the-meeting-but-the-drains-were-not-covered-even-in-20-days-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132544-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिकारियों ने बैठक में पांच दिन का मांगा था समय, 20 दिन में भी नहीं ढके नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिकारियों ने बैठक में पांच दिन का मांगा था समय, 20 दिन में भी नहीं ढके नाले
विज्ञापन
08jjrp01- पुराना बस अड्डा रोड पर बिना स्लैब के खुले नाले। स्रोत-व्यापार मंडल
झज्जर। नगर परिषद अधिकारियों ने 17 फरवरी को हुई बजट बैठक में झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल को पांच दिन में स्लैब लगाने की बात कही थी लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी न तो स्लैब आए और न ही नाले ढके जा सके।
इसके चलते दुकानदारों को परेशानी हाे रही है क्योंकि उनकी दुकानों पर चढ़ने के लिए रास्ता नहीं है। दुकानदारों ने कई जगह अस्थायी प्रबंध किए हैं लेकिन वह नाकाफी है। ऐसे में कई जगहों पर नालों पर स्लैब न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा ने बताया कि सफाई होने के बाद नालों पर स्लैब रखना भी जरूरी है। पिछले दो माह से दुकानदार स्लैब रखने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
बार-बार जल्द लगाने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन हादसे होने के बाद भी नगर परिषद प्रशासन मौन है। दुकानदार हैप्पी मेहरा, जगदीश कुमार ने बताया कि नालों की सफाई होने के बाद कई मार्गों पर अब तक नाले खुले पडे़ हैं। जिन पर स्लैब नहीं लग पाए हैं।
नगर परिषद के जेई अतुल का कहना है कि स्लैब के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। अगले 10 से 15 दिन में स्लैब आने की उम्मीद है, क्योंकि उनको सूखने में समय लगता है। दूसरी जगहों से भी स्लैब की जानकारी ली गई है। यदि वह मिल जाएंगे तो उससे पहले भी लगवा दिए जाएंगे।