फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Officers should work to increase the income of eligible families: CM

पात्र परिवारों की आमदनी बढ़ाने के लिए काम करें अफसर : सीएम

Thu, 02 Dec 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Officers should work to increase the income of eligible families: CM
झज्जर। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने अफसरों को ‘मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना’ के तहत आयोजित अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले के माध्यम से पात्र परिवारों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से झज्जर सहित राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों को इसे सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि योजना के पात्र परिवारों को स्वरोजगार व उद्यमशीलता के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी श्याम लाल पूनिया ने झज्जर जिला में पहले अंत्योदय मेले की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि झज्जर खंड के लिए आयोजित अंत्योदय मेले में पात्र परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पात्र परिवारों के प्रशिक्षण, ऋण व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के ऑन द स्पॉट आवेदन लिए गए। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। डीसी ने बताया कि अंत्योदय ग्राम उत्थान मेला के माध्यम से पात्र परिवारों की आमदनी बढ़ाने के लिए सभी विकल्पों पर व्यापक कार्य हुआ है। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीएमसी प्रदीप कौशिक, आरटीओ धारणा यादव, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रेणुका नांदल, सीएमजीजीए तान्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed