{"_id":"685da3001808fcf8980be207","slug":"officers-should-resolve-public-problems-immediately-sdm-bahadurgarh-news-c-17-1-roh1018-680132-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं का त्वरित निपटारा करें अधिकारी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं का त्वरित निपटारा करें अधिकारी : एसडीएम
Fri, 27 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बेरी में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत सुनती एसडीएम।
बेरी। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें तत्काल निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का तत्परता के साथ समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है। जिससे नागरिकों का शासन-प्रशासन में भरोसा समय के साथ और बढ़ता जा रहा है। शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, राजस्व विभाग, पंचायती विभाग आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे।
एसडीएम ने शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायत लेकर आए नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार सृष्टि दूहन मलिक,बीडीपीओ राजाराम, बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला,पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, जनस्वास्थ्य विभाग से प्रवीण जेई, बिजली विभाग से योगेश कुमार उपस्थित रहे।