फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Numberdars submitted a letter to the BJP state president demanding an increase in allowance.

Jhajjar-Bahadurgarh News: भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर नंबरदारों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Numberdars submitted a letter to the BJP state president demanding an increase in allowance.
-फोटो 89 : शतीश नंबरदार की अगुवाई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली को मांग पत्र सौंपते हु
बहादुरगढ़। हरियाणा के नंबरदारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान शतीश नंबरदार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को मांगपत्र सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


नंबरदारों ने अपने पत्र में कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में है इसके बाद भी लंबे समय से लंबित मांगों पर अभी तक केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। कई बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया जा चुका है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

नंबरदारों की प्रमुख मांगों में वर्ष 2021 के सरकारी पत्र के अनुसार नई नियुक्तियों तथा रिक्त पदों पर प्रक्रिया दोबारा शुरू करना शामिल है ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा वर्तमान में मिल रहे 3000 रुपये मासिक भत्ते को बढ़ाकर 15000 रुपये करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जयभगवान, हुक्म सिंह, धर्म सिंह, सुरेंद्र, शमशेर, इंद्र सिंह , दलेल सिंह, प्रदीप, भोलू, जोगिंदर सहित नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed