फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NSUI burnt an effigy in support of the agitating students of HAU

Jhajjar-Bahadurgarh News: एचएयू के आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में एनएसयूआई ने फूंका पुतला

Sun, 29 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 29 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
NSUI burnt an effigy in support of the agitating students of HAU
-फोटो 58 : कुलासी गांव में नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून व मौ - फोटो : mathura
झज्जर। एचएयू हिसार के आंदोलनरत छात्रों के समर्थन और वीसी को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में शनिवार को एनएसयूआई ने नेहरू कॉलेज गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई के अध्यक्ष अविनाश यादव ने इस मामले में सरकार की कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि सरकार जान-बुझकर आंदोलनरत छात्रों के साथ अत्याचार कर रही है। हिसार स्थित एचएयू में छात्रों की ओर से स्कॉलरशिप की मांग को लेकर धरना दिया गया था। उस दौरान रजिस्ट्रार की मौजूदगी में प्रोफेसर और सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रों पर बुरी तरह से पीटा। उस दौरान कुछ छात्र घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन

वहां के छात्र वीसी को हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अब वहां की छात्राओं को हॉस्टल खाली करने के आदेश थमाए गए हैं, वहीं उनका मैस भी बंद कर दिया गया है जो न्याय संगत नहीं है। एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वहीं दूसरी तरफ बेटियों पर ही अत्याचार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि कुलपति को हटाया जाए, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है। अविनाश यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की ओर से कहा गया था कि वीसी को 6 माह की छुट्टी पर भेज दिया जाएगा, जिसके लिए शिक्षा मंत्री ने तीन से चार दिन का समय मांगा था। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों की मांग न मानने की स्थिति में बड़ा आंदोलन छेड़ने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed