फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Non-payment of drinking water bills will result in disconnection of connections; notices issued to 700 people

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेयजल के बिल नहीं भरने वालों के कटेंगे कनेक्शन, 700 लोगों को जारी किए गए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Non-payment of drinking water bills will result in disconnection of connections; notices issued to 700 people
28jjrp12- सरकारी स्कूल के पास सड़क पर बहता पानी। संवाद - फोटो : Samvad
झज्जर। शहर में पेयजल के बिल नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। तीन हजार लोग ने अपना पानी का एरियर अब तक जमा नहीं करवाया है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का एरियर शहरवासियों पर बकाया है। ऐसे लोगों के पेयजल कनेक्शन अब विभाग की तरफ से काटे जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के लोग पानी व सीवरेज के बिल नहीं भर रहे हैं। इस कारण बिल व एरियर की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। विभाग अब पानी के बिल नहीं भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा और उनके कनेक्शन काटेगा।
विज्ञापन

फिलहाल, विभाग की तरफ से 700 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और उनको जल्द बिल भरने के निर्देश दिए गए हैं। यदि बिल नहीं भरा गया तो उनका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उपभोक्ता बिल नहीं भरेंगे तो मामले को विभाग कोर्ट में लेकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 13 हजार से अधिक पेयजल कनेक्शन
झज्जर शहर में 13 हजार से अधिक पेयजल कनेक्शन हैं। इसके अलावा लगभग 1500 कनेक्शन अवैध हैं जिन्होंने कनेक्शन तो कर रखे हैं लेकिन विभाग से अनुमति नहीं ले रखी है। इसके अलावा लगभग साढे़ सात हजार सीवरेज के भी कनेक्शन शहर में है।

पेयजल लीकेज पर भी कार्रवाई कर रहा विभाग
शहर की कई कॉलोनियों में पेयजल पाइपलाइन की लीकेज की दो से तीन शिकायत विभाग के पास पहुंच रही है। विभाग की तरफ से पाइपलाइन की लीकेज को ठीक करवाने का काम किया जा रहा है।


वर्जन
शहरवासियों पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का एरियर बकाया है। लोग पानी व सीवरेज के बिल भरें। यदि वह बिल नहीं भरते हैं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। फिलहाल 700 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। बिल नहीं भरने पर मामला कोर्ट में भी ले जाया जाएगा। इसलिए लोग समय पर अपने बिल भरें।- नवीन कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed