फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No entry of big vehicles in the market

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजार में बड़े वाहनों की नो एंट्री

Sun, 20 Oct 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 20 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
No entry of big vehicles in the market
शहर में नो पार्किंग जोन में खड़ेवाहनों के चालान करता पुलिस कर्मचारी।
झज्जर। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ है। स्थायी ताैर पर पार्किंग न होने से बाजारों में आने वाले वाहनों से जाम की समस्या है। अमर उजाला ने भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसे लेकर प्रशासन ने प्रशासन ने प्रयास करते हुए शहर के बाजारों में बड़े वाहनों की एंट्री बंद कर दी है। दिवाली तक ये व्यवस्था लागू रहेगी। श्याम मंदिर के पास वाहन अस्थायी वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। व्यापारियों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की। शाम को बाजारों में बैरिकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बाजार में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक रविवार से तीन और चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी हैं। बाजार को आने वाले मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। बेरीगेड्स लगा दिए गए हैं ताकि बडे़ वाहनों की एंट्री न हो सके। यह नियम रविवार से लागू हो जाएगा और दीपावली तक रहेगा। इसके अलावा अवैध रूप से मुख्य मार्गों पर खडे़ वाहनों के पुलिस ने चालान शुरू कर दिए हैं। शनिवार को आठ वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

यह रहेगी यातायात व्यवस्था
इसके अलावा बस अड्डे से शहर की तरफ आने वाली बसों को भी बाहर से निकाला जाएगा। बहादुरगढ़ की बस वाया बेरी गेट से निकाली जाएगी। इसी प्रकार से आंबेडकर चौक पर कोई बस नहीं आएगी। छिकारा चौक से बसों को बाहर से निकल जाएगा। इसी प्रकार से दीपावली तक खाटू श्याम मंदिर के पास पड़ी जगह को पार्किंग बनाया गया है। दिल्ली गेट से आने वाले चार पहिया वाहनों को एसडी फार्मेसी कॉलेज के पास रोका जाएगा और बाजार में एंट्री नहीं करने दी जाएगी। सिलानी गेट से बड़ों वाहनों को बाजार में नहीं आने दिया जाएगा। नाकों से केवल स्कूली वैन को ही अंदर आने दिया जाएगा ताकि बच्चे सुरक्षित घर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने ली व्यापार मंडल की बैठक
एसीपी ने इस मामले में शनिवार को अपने कार्यालय में व्यापार मंडल के साथ बैठक की। एसीपी ने बताया कि रविवार से बडे़ वाहनों की बाजार में एंट्री सुबह 8 से शाम 8 बजे तक नहीं होगी। नाकों पर पुलिस कर्मियों को लगाया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की।



नो पार्किंग में खडे़ वाहनों के चालान
यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग जोन में खडे़ 8 वाहनों के चालान कांटे। यातायात पर्यवेक्षक अधिकारी एसीपी अखिल कुमार ने बताया कि झज्जर शहर में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि वाहन चालक अपने वाहनों को कहीं पर भी पार्क करके चले जाते हैं, जिससे शहर में जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट लगे पांच वाहनों सहित 46 वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed