फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No attention to security... 32 CCTV cameras in Nangal Chaudhary are closed.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुरक्षा पर नहीं नजर...नांगल चौधरी में 32 सीसीटीवी कैमरे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
No attention to security... 32 CCTV cameras in Nangal Chaudhary are closed.
फोटो 10दुकानदार शैतान सिंह।
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी कस्बे में रात होते ही आने जाने वालों पर नजर रखने वाले 32 सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। कैमरों के बंद होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इससे रात होते ही आमजन में भय का माहौल बढ़ जाता है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी थाना में 5 सितंबर वर्ष 2022 में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण की अध्यक्षता में डीएसपी नरेंद्र सांगवान, डीएसपी जितेंद्र कुमार और एसएचओ रामनाथ की देखरेख में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन हुआ था।
विज्ञापन

नगर पालिका नांगल चौधरी के सभी मुख्य चौराहों पर आमजन की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगवाने वाले समाजसेवी सुधीर चौधरी ने बताया कि उस समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थानों पर कैमरे स्थापित करवाए गए थे लेकिन अब सभी कैमरे पूरी तरह से बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैमरों की 5जी वायर को असामाजिक तत्व बार-बार काट देते हैं जिससे कैमरे निष्क्रिय हो जाते हैं।


---------

महिलाओं व व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा है। सीसीटीवी कैमरे बंद होने से अब डर का माहौल है। रात के समय खासकर महिलाएं और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए। -मुकेश गुप्ता, व्यापारी
----------

पहले पोल पर कैमरे लगे थे, अब सब ठप पड़े हैं। पहले कैमरों की वजह से चोरी की घटनाएं कम थीं। अब कैमरे बंद हैं तो अपराध बढ़ने का डर बना हुआ है। -शैतान सिंह, दुकानदार।

---------

सर्द रातों में चोरी की घटनाएं ज्यादा होती हैं। कैमरे नहीं होने से दुकानों के बाहर की गतिविधियां भगवान भरोसे है। पहले पोल पर कैमरे लगे थे लेकिन अब बस स्टैंड के पास कोई कैमरा नहीं है। -सचिन अग्रवाल, दुकानदार

------

पहले सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिससे चोरी की वारदात कम हुई थी। अब सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से बाजार में फिर से डर का माहौल है। -कृष्ण कुमार, दुकानदार।

----------

नांगल चौधरी में सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं। पहले यहां बहरोड़ बस स्टैंड पर कैमरे लगे थे। अब वो भी उखाड़ ले गए। बंद सीसीटीवी कैमरों से अपराधियों में भय तो रहता था। अब एक भी कैमरा नहीं लगा है। -नरेंद्र कुमार, दुकानदार


-----------
सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में कैमरों की भूमिका अहम है। कोई हादसा आपराधिक घटना और चोरी व झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में कैमरे बहुत जरूरी है। इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। -होशियार जाटीवाल, वार्ड पार्षद आठ


वर्जन:

शहर की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कैमरे लगवाना आवश्यक है जल्द ही लगवाए जाएंगे। निष्क्रिय कैमरों के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। -भगत सिंह, थाना प्रभारी नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article