{"_id":"6866d6a1b3c5085f2f0ff27c","slug":"nisha-won-gold-medal-in-taekwondo-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-123537-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ताइक्वांडो में निशा ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ताइक्वांडो में निशा ने जीता स्वर्ण पदक
Fri, 04 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
03jjrp13- झज्जर। खिलाड़ी निशा का सम्मान करते हुए ग्रामीण व अन्य। स्रोत- आयोजक
झज्जर। जिले के गांव मारौत की बेटी निशा स्वामी ने उत्तराखंड हरिद्वार के रोशनाबाद में आयोजित 42वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। निशा स्वामी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। निशा की इस उपलब्धि पर गांव मारौत में स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
27 से 29 जून तक 42वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें देश भर के 20 राज्यों के 900 खिलाड़ियाें ने अलग-अलग भार वर्ग में नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया। उत्तरखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी निशा को स्वर्ण पदक जीतने पर स्वागत किया। निशा के पिता अनिल पेशे से एक ड्राइवर हैं। निशा ने ताइक्वांडो खेलना करीब एक साल पहले ही शुरू किया है। वह अब तक कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। ताइक्वांडो फेडरेशन के हरियाणा सचिव रमेश खन्ना ने बताया कि निशा इससे पहले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं।