फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   New circle rates... two registries took place in Bahadurgarh on the second day

Jhajjar-Bahadurgarh News: नए सर्किल रेट... दूसरे दिन बहादुरगढ़ में हुई दो रजिस्ट्री

Wed, 04 Dec 2024 01:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 04 Dec 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
New circle rates... two registries took place in Bahadurgarh on the second day
-फोटो 74 : बहादुरगढ़ तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़/बादली। नए सर्किल रेट लागू हुए दो दिन बीत गए हैं। बहादुरगढ़ में दूसरे दिन मंगलवार को कुल 17 डीड पंजीकृत हुई। इनमें दो रजिस्ट्री शामिल रही। वहीं, बादली क्षेत्र में दूसरे दिन भी कोई रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन


सोमवार को बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में दिनभर कंप्यूटरों में नया डाटा अपलोड किया गया। इसकी वजह से रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी। मंगलवार को डाटा अपलोड होने के बाद बहादुरगढ़ तहसील कार्यालय में कुल 17 डीड पंजीकृत हुई। इसमें दो रजिस्ट्री शामिल हैं। वहीं बादली तहसील में दूसरे दिन भी कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकी। पहली दिसंबर से नए कलेक्टर रेट लागू होने के चलते कंप्यटूर पर डाटा अपडेट नहीं हो सका है। इसके चलते दो दिनों से रजिस्ट्री कार्य बंद है। हरियाणा सरकार की ओर से जारी नए सर्किल रेट बादली तहसील में भी लागू हो गए हैं। हालांकि दो दिनों से कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। ऐसे में जमीन संबंधी खरीद फरोख्त और रजिस्ट्री करवाने वाले इंतजार करने के बाद लौट गए।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के तहसीलदार जगदीश बिश्नोई ने बताया कि नए सर्किल रेट के दूसरे दिन मंगलवार को बहादुरगढ़ तहसील में 17 डीड पंजीकृत हुई। इसमें दो रजिस्ट्री हुई हैं। सोमवार को डाटा अपडेट न होने के कारण कुछ पेरशानी हुई। मंगलवार को कार्य सुचारु रूप से चला।
विज्ञापन
विज्ञापन




बादली तहसीलदार अजय कुमार का कहना है कि नए रेट पहली दिसंबर से लागू हो गए हैं लेकिन कंप्यूटर पर डाटा अपडेट नहीं होने के चलते दूसरे दिन कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकी हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट होते ही रजिस्ट्री संबंधी कार्य सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed