फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Never went to jail in life, spent four days in UP jail, it was a good experience - Deependra Hooda

जिदंगी में कभी जेल नहीं गया था, यूपी की जेल में चार दिन बिताए,अच्छा अनुभव रहा-दीपेंद्र हुडडा

Mon, 01 Nov 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Never went to jail in life, spent four days in UP jail, it was a good experience - Deependra Hooda
जिंदगी में कभी भी जेल नहीं गया था, लेकिन लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचल कर मारने पर किसानों के परिवारों से मिलने के लिए राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के साथ जा रहा था तो रास्ते में ही उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस ने मुझे 4 दिन तक हिरासत में रखा। यह जेल का अच्छा अनुभव रहा। यह बातें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कही। वे शहर की एक वाटिका में बादली के विधायक कुलदीप वत्स की ओर से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेल जाना कोई बड़ी बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेता देश को आजाद करवाने के लिए सैकड़ों बार जेलों में गए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से हर वर्ग परेशान है। महंगाई दिनोंदिन आसमान छू रही है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की सरकार आम लोगों के लिए कोई रियायत नहीं दे रही है। जिसके चलते लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 11 महीने होने को है लेकिन केंद्र सरकार की हठधर्मिता के चलते को किसानों को न्याय नहीं दिया जा रहा है और तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने की बात केंद्र सरकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी ही भारी मतों से विजयी होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महिलाओं से लेकर आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी सरकार कुछ नहीं कर रही। इस अवसर पर पहुंचे बहादुरगढ़ के विधायक राजेंद्र सिंह जून ने लोगों का अभिवादन किया। विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि आगामी 19 नवंबर को उनके पैतृक गांव सुरेहती में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी को कार्यक्रम में आकर अपनी हाजिरी देनी है। उन्होंने कहा कि करीब 11 महीने से किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं, लेकिन सरकार अपनी अभिमान में चूर है और किसानों को उनका हक नहीं दे रही। इस अवसर पर यादव सभा के प्रधान विरेंद्र दरोगा, राव नाहर सिंह, सुभाष गुर्जर, टोमा प्रधान, सुनील जाखड़, ईश्वर वत्स, दीपक वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed