{"_id":"7b099ec04090b7286b1b334c2e799727","slug":"nephews-killed-by-the-former-vice-president-of-the-measured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजों ने ही की नपा के पूर्व उपाध्यक्ष की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजों ने ही की नपा के पूर्व उपाध्यक्ष की हत्या
झज्जर
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका झज्जर के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण की हत्या उसके अपने ही भतीजों ने की थी। हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य पुलिस पकड़ से बाहर हैं, जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपी ने में से एक ने अपनी मां का बदला लेने की बात कही जबकि दूसरे ने जमीन हड़पने का आरोप लगाया। इधर पुलिस ने आरोपियों से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं।
रविवार सुबह नपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पर ताबड़तोड़ फायर कर उनकी हत्या कर दी गई दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार सहित भागने में सफल रहे थे, जिनकी धरपकड़ को एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस की छह टीमें गठित की थीं। एसपी ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि श्रीकृष्ण के भतीजे उनसे खुन्नस रखते थे। इसी के चलते रविंद्र उर्फ छोटू पुत्र कुलदीप, तरुण पुत्र परमानंद और संदीप उर्फ काला पुत्र जयभगवान व उनके साथ तरुण का जीजा राहुल ने श्रीकृष्ण को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। रविवार को चारों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। एसपी के अनुसार पुलिस ने रविंद्र और तरुण को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने घटना के समय फिगो कार का इस्तेमाल किया था।
पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली के समीप से पकड़ा है। एसपी के अनुसार आरोपियों के पास से कुछ हथियार भी मिले हैं। एसपी के अनुसार मृतक का भतीजा रविंद्र श्रीकृष्ण से इसलिए खुन्नस रखता था, क्योंकि उसकी मां की हत्या हुई थी, जिसका आरोप श्रीकृष्ण पर लगा था। मगर सबूतों के अभाव में वह बरी हो गया था। जबकि तरुण श्रीकृष्ण द्वारा जमीन हड़पे जाने का आरोप लगा रहा था। इसी के चलते इन्होंने मिलकर श्रीकृष्ण को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और रेकी कर घटना को अंजाम दिया। इनके साथ ही संदीप व राहुल घटना में शामिल थे। एसपी के अनुसार पुलिस को शक इसलिए हुआ चूंकि मृतक के सारे परिजन घटना के बाद नहीं थे। इसी के चलते पुलिस ने इस दिशा में तफ्तीश की और जल्दी ही आरोपियों का सुराग लगा लिया। एसपी ने बताया कि दो अन्य आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक अपने पास रखता था पिस्तौल
एसपी के अनुसार मृतक श्रीकृष्ण अपने साथ लाइसेंसी रिवाल्वर रखता था। घटना के समय भी उसके पास .32 बोर का रिवाल्वर था। संभवत: श्रीकृष्ण को यह आभास था उसके साथ ऐसा कुछ हो सकता है। मगर घटना के समय उसे इसका कोई अवसर नहीं मिला कि वह अपना बचाव कर पाता। एसपी के अनुसार पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और कई अन्य बातों का पता लगने की उम्मीद है।
सीआईए कर रही है पूछताछ:
श्रीकृष्ण की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों से सीआईए पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरी घटना का जाल उन्होंने कैसे बुना और इसे किस तरह अंजाम तक पहुंचाया। इसके अलावा पुलिस उनके पास से हथियार व अन्य सामान की बरामदगी करने के लिए पड़ताल कर रही है।