फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neither the CAC operator was found nor the operator, the villagers returned empty-handed

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएससी सेंटर पर सचांलक और कर्मचारी नहीं होने से ग्रामीणों के कामकाम बाधित

Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Neither the CAC operator was found nor the operator, the villagers returned empty-handed
बादली। परिवार पहचान पत्र अपडेट करने के लिए जिले में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन सरकार की इस मुहिम को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। हालत ये है कि लोग अपडेट कराने के लिए निर्धारित केंद्रों पर पहुंच रहे हैं लेकिन वहां स्टाफ नहीं मिलने से मायूस लौट रहे हैं। गंगड़वा गांव में सीएससी संचालक और आपरेटर न पहुंचने से ग्रामीण वापस लौट गए। शिकायत पर प्रधान पहुंचे तो उन्हें भी स्टाफ गायब मिला।
विज्ञापन

दरअसल इन दिनों विशेष शिविर लगाकर परिवार पहचान पत्र योजना में बनाए परिवार पहचान पत्रों में सुधार किए जा रहे हैं। इन शिविरों में परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि आदि को अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए अलग अलग तिथियां तय की गई हैं। रविवार को भी ये शिविर लगाए गए। गांव गंगड़वा में ग्रामीण दयाचंद, कप्तान, सुखबीर, नरेश, दीपक और धर्मेंद्र ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर भेजे संदेश के अनुसार ही लोगों को शिविर में पहुंचे लेकिन केंद्र पर कोई नहीं मिला। शिविर में डिपो होल्डर, ग्राम पंचायत, वालंटियर और शिक्षा विभाग से कर्मचारी तो पहुंचे लेकिन संचालक और कंप्यूटर आपरेटर नहीं होने से लोगों के कामकाज नहीं हो सका और मायूस लौटना पड़ा।। केंद्र पर मौजूद शिक्षा विभाग कम्री विनोद कुमार का कहना है कि गंगड़वा गांव को लुकसर गांव से जोड़ा गया है। शनिवार को आपरेटर कुछ देर के लिए गंगड़वा पहुंची जबकि रविवार को कोई कर्मचारी पहुंचा ही नहीं। बीएलओ भी केंद्र पर मौजूद नहीं रही। गांव सरपंच जितेंद्र ने बताया कि रविवार को कोई कर्मचारी और आपरेटर केंद्र पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण अपना काम करने के लिए केंद्र पर पहुंचे तो निराशा हाथ लगी। जिन लोगों को इन शिविरों के लिए संदेश भेजे गए थे वह लोग भी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed