फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nehru College will become a model Sanskriti College, Pandit Nehru had laid the cornerstone today.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज बनेगा मॉडल संस्कृति कॉलेज, आज ही रखी थी पंडित नेहरू ने कोणशिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Nehru College will become a model Sanskriti College, Pandit Nehru had laid the cornerstone today.
06jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज के कोण​शिला रखने के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहय का स्वा
झज्जर। हरियाणा सरकार ने राज्य के 22 महाविद्यालयों को मॉडल संस्कृति कॉलेज के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है जिनमें झज्जर जिले से नेहरू कॉलेज का चयन किया गया है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 7 दिसंबर को अपने करकमलों से महाविद्यालय की कोणशिला रखी थी।
विज्ञापन

इस प्रकार तत्कालीन पंजाब राज्य के इस पिछड़े क्षेत्र में उच्च शिक्षा के स्वप्न को साकार करने की दिशा में पहला ऐतिहासिक कदम रखा गया। यह संभवतः देश का पहला ऐसा कॉलेज था जिसका नाम पंडित नेहरू के जीवित रहते ही उनके नाम पर रखा गया। आज भी यह संस्थान पूरे हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में ‘नेहरू कॉलेज’ के नाम से ही प्रसिद्ध है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा को बहुविषयक, कौशल आधारित और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के लिए राज्य में मॉडल संस्कृति कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक हर जिले में या उसके पास एक बड़ा बहुविषयक कॉलेज बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के पूर्व छात्र और अब यहीं जनसंचार प्राध्यापक डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि जब देश स्वतंत्रता के केवल ग्यारह वर्ष बाद संसाधनों की कमी से जूझ रहा था तब झज्जर एजुकेशन सोसाइटी ने जनता के सहयोग से इस महाविद्यालय की स्थापना का संकल्प लिया। जिनके पास भूमि थी उन्होंने उदारतापूर्वक भूमि दान दी।
जिनके पास धन नहीं था उन्होंने श्रमदान किया। इसके अगले वर्ष 2 जुलाई 1959 को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा गांधी ने कॉलेज का उद्घाटन किया और स्वयं अपने हाथों से प्रथम छात्रा का प्रवेश कराकर इसे शिक्षा के नए युग से जोड़ा। प्रारंभ में यह एक निजी महाविद्यालय था जिसे वर्ष 1963 में सरकार ने अपने अधीन ले लिया।



203 से 2000 तक का सफर

वर्ष 1959 में है यहां केवल 203 छात्रों ने प्रवेश लिया था जिनमें सिर्फ 7 छात्राएं थीं। आज यहां लगभग 2,000 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं जिनमें लगभग 1,000 छात्राएं हैं। वर्तमान में यहां 7 स्नातक और 8 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। नेहरू कॉलेज के पहले प्राचार्य बीएल शर्मा थे। वर्तमान में 31वें प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed