फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nehru College organised speech and poster competitions

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित

Sat, 22 Nov 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Nehru College organised speech and poster competitions
21jjrp04- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह व स्टा
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के तत्वाधान में आधुनिक युग में अर्थशास्त्र के महत्त्व पर प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें भाषण प्रतियोगिता और आर्थिक गतिविधियों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और राजनीति विज्ञान विभाग और निर्वाचन साक्षरता क्लब के सौजन्य से संविधान के महत्त्व पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का आयोजन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका, अर्थशास्त्र प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार और राजनीति विज्ञान प्राध्यापक अशोक कुमार ने किया। प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया। भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की शिल्पी ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की प्रियंका ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की अंतिम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की संजू ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की सिमरन और अंतिम ने दूसरा तथा बीए द्वितीय वर्ष की कविता और बीए प्रथम वर्ष के इंद्रजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजनीति विज्ञान विभाग की पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की साक्षी ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की आरती ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष की तन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का निर्णय प्राध्यापक डॉ. जगबीर सिंह, डॉ. कुलदीप, शिव शंकर और अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर कंप्यूटर प्रवक्ता राजेश हुड्डा और कंप्यूटर अनुदेशक प्रदीप राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed