Jhajjar: आज दो केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा, पहले एक ही सेंटर के टॉप आए थे परीक्षार्थी; इसलिए बढ़ा विवाद
बहादुरगढ़ के एक ही सेंटर के विद्यार्थियों के अंक 720 में से 720 आए थे जबकि कुछ विद्यार्थियों के अंक 718 व 719 भी आए थे। बाद में सामने आया था कि इन विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स मिले हैं, जिसके चलते इनके नंबर पूरे आए हैं। आज फिर झज्जर को नीट परीक्षा का केंद्र बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आज दोपहर को नीट यानि राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2024 को लेकर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए झज्जर में दो सेंटर बनाए गए हैं।
#WATCH | ACP Jhajjar, Shamsher Singh says, "Proper arrangements have been made by the police for the exam..." pic.twitter.com/Ro0E3KcH5T
— ANI (@ANI) June 23, 2024
इसमें एक सेंटर केंद्रीय विद्यालय और दूसरा पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल को सेंटर बनाया गया है। जिला में परीक्षा केंद्रों के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।
जिलाधीश शक्ति सिंह ने परीक्षा को देखते हुए सुबह दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया और तैनात किए गए कर्मियों के साथ तैयारीयों का जायजा लिया।
#WATCH | A candidate Diksha says, "Whatever is happening is very strange. Everywhere cheating is happening...There is no discipline..." pic.twitter.com/hPCTS1o8Xm
— ANI (@ANI) June 23, 2024
यह परीक्षा आज दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर 20 मिनट तक आयोजित होगी। इस अवधि में परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। एनटीए की परीक्षा से एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।
एक ही सेंटर के परीक्षार्थी टॉप आए, इसलिए बढ़ा विवाद
नीट की परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद विवाद बढ़ा था। बहादुरगढ़ के एक ही सेंटर के विद्यार्थियों के अंक 720 में से 720 आए थे जबकि कुछ विद्यार्थियों के अंक 718 व 719 भी आए थे।
#WATCH | Haryana: Candidates reach the exam centre in Jhajjar to appear for the RE-NEET UG EXAM 2024. pic.twitter.com/ahQv5bI1aa
— ANI (@ANI) June 23, 2024
बाद में सामने आया था कि इन विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स मिले हैं, जिसके चलते इनके नंबर पूरे आए हैं। विवाद बढ़ने पर सरकार ने कुछ विद्यार्थियों की परीक्षा 23 जून को कराने का निर्णय लिया था, जिसके चलते अब रविवार को दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही हैं।