फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neelam hoisted the flag in the yoga competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: योग प्रतियोगिता में नीलम ने लहराया परचम

Thu, 05 Feb 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 05 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Neelam hoisted the flag in the yoga competition
फोटो-63: गुरुकुल लोवा कलां में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। स्रोत गुरुकुल - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। कन्या गुरुकुल लोवा कलां में राष्ट्रीय शिक्षा संगम (हरियाणा) और रंजीत स्मारक शांति निकेतन कन्या गुरुकुल के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा झज्जर के प्रधान आर्य हरिओम दलाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवकुश, हरियाणा प्रांतीय संयोजक आचार्या शिवानी, निर्भर शंकर गुप्ता (स्वावलंबन प्रमुख दिल्ली) और भावेश अग्रवाल (राज्य प्रभारी दिल्ली) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बताया कि तीन वर्गों में प्रतियोगिताएं कराई गईं। योग प्रतियोगिता (कक्षा 5 से 8) में नीलम, दर्पण व अंशिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक गायन (कक्षा 9 से 11) में कोमल, गरिमा व हेमलता आर्या विजेता रहीं। आशु भाषण (कक्षा 12 से शास्त्री) में सुनाली, कुशुम व कीर्ति आर्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जादूगर सम्राट शंकर द्वारा मैजिक शो प्रस्तुत किया गया। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए। संचालन डॉ. प्रीति व आचार्या अन्नु आर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed