फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ncr miyner and drain owerflow

एनसीआर माइनर और ड्रेन ओवरफ्लो, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

Thu, 29 Jul 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
ncr miyner and drain owerflow
ड्रेन के पानी से लुकसर में फसल हुई खराब। - फोटो : Bahadurgarh
बारिश के बाद किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वीरवार को देवरखाना गांव के पास एनसीआर माइनर ओवरफ्लो हो गई और खेतों की ओर पानी का बहाव शुरू हो गया जबकि मातन लिंक ड्रेन भी सुबह लुकसर गांव के पास ओवरफ्लो होते हुए खेतों में बहने लगी। इससे किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन को जानकारी दी तो तहसीलदार श्रीनिवास और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामकरण शर्मा एनसीआर माइनर पर पहुंचे और मिट्टी भराव का काम शुरू करवाया। वहीं लुकसर गांव में सिंचाई अधिकारी पहुंचे और मिट्टी के कट्टे भरकर माइनर पर रखवाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

बुधवार रात एनसीआर माइनर का पानी देवरखाना, लोहट और मुंडाखेड़ा के खेतों में बहने लगा। आसपास के क्षेत्र में पानी भरने से जहां सब्जियों की खेती शत प्रतिशत खराब हो गई है वहीं धान और बाजरा भी खराब होने के कगार है। लौकी और खीरा की फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई है। माइनर के ओवरफ्लो की सूचना मिलते ही उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार के निर्देशों पर तहसीलदार श्रीनिवास और बीडीपीओ रामकरण शर्मा मौके पर पहुंचे। मजदूरों की मदद से माइनर पर मिट्टी चढ़ाने का काम किया गया। हालांकि इससे पहले सैकड़ों एकड़ जमीन पर पानी भराव हो चुका था। पिछले कई दिनों से खेतों में पानी भराव की समस्या से जूझ रहे किसानों पर एनसीआर माइनर भी परेशानी का सबब बन गई। एनसीआर माइनर कई जगह से ओवरफ्लो है। सुबह ही माइनर को मजबूत करने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लुकसर गांव के किसानों ने मातन लिंक ड्रेन के ओवरफ्लो होने की सूचना अधिकारियों को दी। लुकसर के किसान प्रीवन, दीपक, सचिन और संदीप ने बताया कि ड्रेन कभी भी टूटकर बाढ़ जैसे हालतों का कारण बन सकती है। किसानों का कहना है कि समय पर पर्याप्त सफाई नहीं की गई जिससे ड्रेन से पानी का बहाव तेजी से नहीं हो रहा है। पानी रुकावट के चलते कई जगह से ड्रेन ओवरफ्लो है। ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर संबंधित विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लेने के बाद बंधाई कार्य में तेजी की जबकि ड्रेन की सफाई के लिए मशीन की सहायता ली गई।

क्षेत्र की करीब 15 हजार एकड़ जमीन में बारिश का पानी भरा है, जिसे निकालने का काम जारी है। कई जगह पर एनसीआर माइनर और ड्रेन के ओवरफ्लो होने की सूचनाएं मिली हैं। जहां संबंधित अधिकारियों को कटाव ठीक करने और एहतियात के तौर पर मिट्टी के कट्टे भरकर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त भी सिंचाई नहरों की निगरानी की जा रही है ताकि बारिश के पानी की निकासी की जा सके।
- विशाल कुमार, एसडीएम बादली

 देवरखाना के पास माइनर से डूब गए खेत।

देवरखाना के पास माइनर से डूब गए खेत।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed