{"_id":"58dd54704f1c1b650863e2b6","slug":"national-tournament-first-day-haryan-team-rocks","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेशनल टूर्नामेंट : पहले दिन हरियाणा की टीम का दबदबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल टूर्नामेंट : पहले दिन हरियाणा की टीम का दबदबा
amarujala/Bahadurgadh
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लडरावन स्थित सत कबीर कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय नेशनल शूटिंग बाल चैंपियनशिप शुरू हो गई। पहले दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले हुए हरियाणा और भोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश कर लिया। आज शुक्रवार को निर्णायक मुकाबले होंगे।
ऑल इंडिया शूटिंग बाल फेडरेशन व हरियाणा एमेच्योर एसोसिएशन द्वारा सत कबीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी लडरावन में दो दिवसीय राष्ट्रीय शूटिंग बाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में लगभग 25 राज्यों की लड़के-लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी देशराज, जयकिशन छिल्लर, चौधरी धर्मपाल, मनोज सुले, रवींद्र तोमर, श्यामबीर, कृष्ण रूहिल, सनवीर दलाल, सरपंच हरिओम सिंह राठी, रवींद्र जून व राजू लडरावण आदि लोगों ने किया। परेड से टूर्नामेंट का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सीनियर लड़कियों के बीच हुआ जिसमें हरियाणा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम को 15-7 के अंतर से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
वहीं लड़कों में हरियाणा का मुकाबला तमिलनाडु की टीम के साथ हुआ। इसमें भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम 15-7 से विजयी रही। वहीं, भोपाल और छत्तीसगढ़ के बीच हुए मुकाबले में भोपाल ने 15-10 से बाजी मार ली। इनके अलावा महाराष्ट्र ने जम्मू कश्मीर, राजस्थान ने केरला, मध्यम प्रदेश ने झारखंड और एम्स दिल्ली की टीम ने उड़ीसा को हराकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया। प्राचार्य जेके तोमर, सुखबीर, कुलताज, दीपक जून, मनोज टांडाहेड़ी, राजीव गोयल, शबनम सांगवान, रीमा सचदेवा, मुकेश, हीरा, पुनीत, रवि और संजीव आदि ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बता दें कि शुक्रवार को निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दिन यह टूर्नामेंट संपन्न होगा। उपायुक्त आरसी बिढ़ाण विजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे।