{"_id":"579282ab4f1c1b711bc4b4f0","slug":"nagr-parishad-bahadurgarh-jhajhar-chairman-election-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन का चुनाव तो दूर, बैठक भी नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन का चुनाव तो दूर, बैठक भी नहीं हुई
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद प्रशासक एवं एसडीएम द्वारा शुक्रवार को आहूत बैठक हो ही नहीं पाई। जिससे परिषद अध्यक्ष के चुनाव समेत एजेंडे में शामिल किसी भी विषय पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी। कुल 31 के आधे से भी कम पार्षद परिषद के कांफ्रेंस रूम में पहुंचे।
विज्ञापन
मीटिंग लेने के लिए नहीं आई एसडीएम
कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बैठक की तैयारियां केवल नाटक बन कर रह गई। शहर थाना पुलिस ने एसएचओ विष्णु प्रसाद की अगुवाई में करीब साढ़े तीन बजे ही सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली थी। परिषद आफिस के परिसर में लगभग 11 पार्षद दाखिल हुए नजर आ रहे थे। परिषद का कोई अधिकारी साढ़े चार बजे तक भी अंदर नहीं आया। सभी पार्षद व अन्य लोग एसडीएम के आने की इंतजार करते रहे। मगर करीब पौने पांच बजे नगर अभियंता रमेश शर्मा ने हाल में प्रवेश किया और मीटिंग स्थगित करने का एसडीएम मनीषा शर्मा का संदेश जबानी बता दिया। उनसे यह सूचना पाकर तमाम पार्षद उठकर चल दिए।
विज्ञापन
गुरुदेव पहुंचे सबसे पहले
सबसे पहले वार्ड-16 से पार्षद गुरुदेव राठी बैठक के लिए पहुंचे। उसके बाद पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के मार्गदर्शन में वार्ड-15 की पार्षद मोनिका राठी व उनके कई समर्थक पार्षदों ने भी हाल में प्रवेश किया। मोनिका के साथ वार्ड-3 की राममूर्ति व वार्ड-9 की बिमला भी बैठक के लिए हाजिर हो गई। वार्ड-1 के संदीप, 2 के प्रेम, 6 के रवींद्र जाखड़, 10 के अशोक राठी, 21 के अलबेल पहलवान, 25 के रमन यादव, 26 की रेखा दलाल, और 28 के सतप्रकाश छिकारा भी बैठक के लिए पहुंच गए थे। सतप्रकाश छिकारा को छोड़ कांग्रेस का कोई पार्षद परिषद परिसर में नहीं दिखा। वार्ड-31 की नीना राठी के पति सतपाल जरूर आफिस में थे।
विज्ञापन
चुनाव कराने के लिए कोर्ट जाएंगे : नफेसिंह
वार्ड-15 से पार्षद मोनिका राठी के ससुर पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने चुनाव के लिए नगर परिषद बोर्ड की बैठक नहीं हो पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। बैठक स्थगित होने की घोषणा के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा ने अध्यक्ष चुनाव में अपनी हार सामने देख प्रशासन पर चुनाव न कराने के लिए दबाव बनाया। जिस कारण बैठक स्थगित की गई। राठी ने कहा कि भाजपा चुनाव को टाल रही है, लेकिन मोनिका पक्ष की ओर से अगले हफ्ते तक हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कराने की अपील की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा किसी भी हालत में अपने समर्थकों को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नहीं बनवा पाएगी।