फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nagar Panchayat will get development work done in the city with Rs. 2.72 crore, streets will be built with Rs. 2.41 crore

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप 2.72 करोड़ से शहर में करवाएगी विकास कार्य, 2.41 करोड़ से बनेंगी गलियां

Mon, 08 Jul 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat will get development work done in the city with Rs. 2.72 crore, streets will be built with Rs. 2.41 crore
भट्टी गेट से माता मदिंर तक होगा सड़क का निर्माण ।
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से जल्द ही शहर में विकास के काम को गति प्रदान की जाएगी। नगर परिषद की तरफ से शहर में 2 करोड़ 72 लाख 8 हजार रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें अकेले 2 करोड़ 41 लाख रुपये से शहर के 15 वार्डों में गलियों का निर्माण होगा। नगर परिषद ने इन विकास कार्यों के लिए टेंडर मांगे हैं।
विज्ञापन

15 जुलाई तक टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस बार जो टेंडर मांगे गए हैं, उसमें सबसे ज्यादा गलियों के निर्माण के काम हैं। इसके अलावा कुछ एमपी लैंड के काम भी हैं, इनके पहले भी टेंडर लगाए गए थे, लेकिन कोई निविदा नहीं आ सकी थी। इसके चलते दोबारा टेंडर लगाए गए हैं। नगर परिषद की तरफ से इन विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने की उम्मीद है, क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले नप शहर में विकास के काम दिखाना भी चाह रही हैं। जिन वार्डों में गलियों का निर्माण किया जाना है, वहां पर लंबे समय से गलियों की हालत भी खराब है। उनमें गड्डे हो चुके हैं।
विज्ञापन



नगर परिषद द्वारा कराए जाने वाले विकास के काम
स्थान बजट लाख में
धानक कम्युनिटी सेंटर व धर्मशाला (एससी) 4.24
वार्ड-4 जितेंद्र व सोमबीर के मकान से यशपाल के मकान तक सीसी गली निर्माण 18.02
वार्ड-5 में प्रहलाद के मकान से आंगनबाड़ी, गुलाब सिंह और अन्य सीसी गली निर्माण 8.41
वार्ड-2 में पालिका बाजार से पीर बाबा और अन्य सीसी ब्रांच गलियों का निर्माण 16.52
वार्ड-4 में नजदीक माता गेट से प्रहलाद के मकान से सुरेंद्र दहिया, उषा के मकान से सतबीर राठी के मकान तक सीसी गली निर्माण 23.15
वार्ड-3 में भीम गुर्जर से दयाराम गुर्जर के मकान तक गली निर्माण 10.77
वार्ड-10 में अनिल से अर्जुन शर्मा और संजय गोयत से मनोज शर्मा के मकान तक गली निर्माण 2.77
वार्ड-2 में स्वरूप सिंह के मकान से माता मंदिर से आंबेडकर चौक रोड तक सीसी गली निर्माण 2.06

सैन धर्मशाला व कम्युनिटी सेंटर नजदीक सैन भगत शिव मंदिर नारायण धाम तलाव रोड 4.23
सैनी धर्मशाला में विकास का काम 9.49
वार्ड 10 में गौशाला नजदीक प्रसाद गिरि मंदिर में शेड का निर्माण 9.54
महाराज अग्रसेन मिडिल स्कूल में विकास के काम 4.24
वार्ड 13 में भट्ठी गेट से चौगान माता तक सीसी सड़क का निर्माण 18.75
वार्ड 8 में महेंद्र के मकान से कोकल और ब्रांच गली का निर्माण 9.33
वार्ड नंबर-6, 7, 8 व 9 में पंडित जी चाय वाला से फ्रेंडस स्टोर नजदीक सिलानी गेट तक गली का निर्माण 35.37
वार्ड 7 में साजन के मकान से राजू के मकान तक सीसी गली निर्माण 4.43
वार्ड 6 में कुलदीप चौक से प्रेम खाती के मकान तक गली निर्माण 6.89
वार्ड 5 में चेयरमैन के मकान तक सीसी गली निर्माण 8.26
वार्ड 7 में जीवन से ईश्वर सैनी, दीपक सैनी के मकान से यादव कालोनी में सीसी गली निर्माण
वार्ड 14 में रॉयल पैलेस से सुभाष दीवान के मकान तक सीसी गली निर्माण 20.33
वार्ड 19 में सोनल ब्यूटी पार्लर से कार्ति, जय सिंह के मकान से धर्मबीर दलाल, जगबीर अहलावत, रामकिशन, अशोक से कृष्ण के मकान तक गली निर्माण 18.64
वार्ड 18 में अजय धनखड़ वाया जोगेंद्र से तलाव रोड माॅडल टाउन में सीसी गली निर्माण 9.73
वार्ड 15 में वेदपाल वाल्मीकि से बल्ले सैनी वाया मंसाराम के मकान तक सीसी गली निर्माण 11.51
वार्ड 17 में डॉ. राजेश से मनजीत वाया दिलीप के मकान तक गली निर्माण 8.12


शहर में विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए गए हैं। करीबन पौने तीन करोड़ के टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही इनको खोला जाएगा। उसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed