{"_id":"674a09c7e7716c9887078e2d","slug":"nagar-panchayat-chairman-inspected-parks-and-toilets-found-flaws-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-116031-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नप चेयरमैन ने किया पार्कों और शौचालयों का निरीक्षण, मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नप चेयरमैन ने किया पार्कों और शौचालयों का निरीक्षण, मिली खामियां
Sat, 30 Nov 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
शहर में बने पार्कों की साफ-सफाई के लिए एनजीओ को जिम्मेदारी दी गई है। समय पर उनकी साफ सफाई नहीं होने के कारण नगर परिषद इन कार्यों को रद्द करेगा। पार्क संभालने वाली एनजीओ को पांच दिसंबर तक का समय सुधार के लिए दिया है।
नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह ने शुक्रवार को शहर में बने पार्कों और डाकखाने के पास बने शौचालयों को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अग्रसेन पार्क में साफ-सफाई नहीं मिली और पार्क में घास उगी हुई थी।
इसके अलावा डाकखाने तथा छिकारा चौक पर बने शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया। दोनों जगह पर गंदगी मिली और उसकी साफ-सफाई नहीं की गई थी। आसपास के लोगों ने भी चेयरमैन से इसकी शिकायत की। चेयरमैन ने बताया कि आसपास के लोग और पार्क में घूमने आने वाले बार-बार इनके रखरखाव और साफ-सफाई नहीं होने की शिकायतें करते हैं। नगर परिषद चेयरमैन ने चेतावनी दी कि 5 दिसंबर तक सुधार नहीं हुआ तो टेंडर रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
चेयरमैन ने डाकखाने के पास बनी शेड में नशेड़ियों के बैठने पर फटकार लगाई और निर्देश दिए कि यहां रखे बैंच को हटा लिया जाए। इन लोगों को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह नहीं माने।