फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Murder of a woman in Bahadurgarh, body wrapped in blanket and thrown in village of Mehandipur Dabodha

बहादुरगढ़ में महिला की हत्या: शव को कंबल में लपेटकर मेहंदीपुर डाबोदा गांव में फेंका, चाकू से गोदकर की गई हत्या

Tue, 04 Mar 2025 10:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Mar 2025 10:08 AM IST
सार

महिला के शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया।

विज्ञापन
Murder of a woman in Bahadurgarh, body wrapped in blanket and thrown in village of Mehandipur Dabodha
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर स्थित डाबोदा खुर्द गांव में केएमपी एक्सप्रेसवे के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई और शव को कंबल में लपेटकर फेंका गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। महिला ने हरे रंग का सूट और पजामा पहन रखा था, वहीं उसके बाएं हाथ में आर्टिफिशियल चूड़ी और दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ था।

विज्ञापन

थाना सदर एसएचओ बृजेंद्र के अनुसार, महिला के शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके लिए आसपास के थानों और चौकियों में सूचना भेजी गई है। फिलहाल शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed