फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   murder

बैठाण पाना में चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या

Tue, 06 Aug 2019 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
murder
पाना बैठाण में सोमवार को सुबह एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या किसने की और हत्या करने के पीछे कारण क्या रहे, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर डीएसपी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे व एफएसएल की टीम को भी बुलवाया। एफएसएल की टीम ने मौके से घटना से जुड़े सुबूत भी जुटाए हैं। वहीं घटना के दौरान अंदर से बंद मिले दरवाजे से कयास लगाया जा रहा है कि आरोपी कोई घर का भेदी ही है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार बेरी के बैठाण पाना में सोमवार की सुबह सीमा नामक महिला घर में अकेली थी। घटना के दौरान उसका पति अनूप अपने भाई के साथ अपने खेत में गया हुआ था। खेत पर काम करने के बाद जब वे खाना खाने के लिए घर पहुंचा तो अंदर से मकान की कुंडी बंद थी। काफी आवाज लगाने पर भी जब कुंडी नहीं खुली तो अनूप ने अपने भाई के साथ छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। वहां मकान के अंदर ड्राइंग रूम में उसकी पत्नी सीमा जमीन पर पड़ी हुई थी और उसके शव के पास ही एक चुन्नी पड़ी हुई थी। आशंका जताई गई है कि सीमा की इसी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना की सूचना उसी समय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने मामले का खुलासा जल्द ही किए जाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी तो उसके बाद मेें मामले की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

गले से चेन तो कानों से झूमके गायब
महिला के हत्या के बाद परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि सीमा के गले से सोने की चेन व कानों से झूमके गायब हैं। जांच का विषय यह है कि हत्या लूटपाट के बीच विरोध के कारण हुई है या फिर ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया है। पुलिस फिलहाल हर पहले से जांच में जुटी है। वहीं मृतका के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन

बंद दरवाजे ने उलझाई गुत्थी
वारदात के बाद घर के अंदर से बंद दरवाजे ने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इससे यही लग रहा है कि हत्या के बाद आरोपी छत के रास्ते से ही बाहर गया है। अगर छत के रास्ते से आरोपी भागा है तो आसपास के किसी मकान वाले तो जरूर देखा होगा। वहीं अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि आरोपी कोई करीबी भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2000 में हुई थी शादी
मृतका सीमा का मायका पिलाना गांव में है। सीमा की शादी बैठाण पाना के अनूप के साथ साल 2000 में हुई थी। मृतका दो जुड़वां बच्चों की मां थी। दोनों ही महेंद्रगढ़ के एक निजी स्कूल में पढ़ रहे हैं। बेटी 12वीं कक्षा तो बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है। अनूप का परिवार किसानी ही करता है तथा गांव में किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं बताई जा रही।

पाना बैठाण में एक महिला की गला घोंटकर हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की गई। मृतका के पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है कि हत्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
जयभगवान, बेरी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed