{"_id":"66c1357e431782f4ef00a1e4","slug":"muhurta-for-tying-ashes-from-143-pm-to-420-pm-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112912-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर 1:43 से रात 4:20 तक राख बांधने का मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर 1:43 से रात 4:20 तक राख बांधने का मुहूर्त
विज्ञापन
झज्जर। सोमवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। दोपहर 1:43 से शाम 4:20 तक राख बांधने का मुहुर्त होगा। उधर रोडवेज में आज से 19 अगस्त की शाम तक रोडवेज में महिला व 15 साल के बच्चों की निशुल्क बस सेवा शुरू हो जाएगी। इसके चलते रोडवेज ने अतिरिक्त बसों की लगाने का दावा किया है। चालक परिचालकों का अवकाश रद कर दिया है।
बाबा प्रसाद गिरि मंदिर के पुजारी पंडित नरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय दोपहर एक बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 8 मिनट तक मुहुर्त है। दोपहर का मुहूर्त दोपहर एक बजकर 43 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 6 बजकर 56 मिनट से रात 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इस बार भद्रा समय सुबह 5 बजकर 53 से दोपहर एक बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस समय में राखी न बांधें। रक्षा बंधन पर राखी बांधने का सबसे सही समय दोपहर बाद का है। वहीं भद्रा काल के दौरान भाई के हाथ में राखी बांधना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में 19 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन दोपहर एक बजकर 43 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक राखी बांधी जा सकेगी।
झज्जर डिपो में रोडवेज के पास कुल 113 बसें हैं। इसमें से 16 बसें लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी जबकि बाकी बसों को लोकलल रूटों पर भेजा जाएगा। इसके लिए सभी चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। केवल आपातकालीन जरूरत पड़ने पर ही छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा अतिरिक्त बसें भी मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन
राखियों से सजा बाजार, देर तक रहे गुलजार
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पूरा बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गया है। बाजार में इस बार राखियों की अच्छी बिक्री हो रही हैं। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बाजार सज चुके हैं। बाजार में स्वदेशी राखियां खूब बिक रही हैं। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानें भी सजी हुई हैं।