{"_id":"68208417433a63c82401ff87","slug":"mp-deepender-singh-hooda-slam-pakistan-pakistan-voilated-ceasfire-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Violates Ceasefire: \"पाकिस्तान नहीं है भरोसे लायक, सरकार बुलाए लोकसभा सत्र और सर्वदलीय बैठक\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pakistan Violates Ceasefire: "पाकिस्तान नहीं है भरोसे लायक, सरकार बुलाए लोकसभा सत्र और सर्वदलीय बैठक"
Sun, 11 May 2025 04:34 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 11 May 2025 04:34 PM IST
सार
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं है। ये बात सारी दुनिया जानती है। सरकार पहलगाम में हुए आतंकी हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका द्वारा युद्ध विराम की घोषणा तक सारे पहलुओं को देश की जनता के सामने रखे
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव शेखूपुर जट में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें रोहतक लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने शिरकत की। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पोषित करने वाला देश पूरी दुनिया में घोषित हो चुका है। उन्होंने कहा पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं है। ये बात सारी दुनिया जानती है।
विज्ञापन
बीते कल जो युद्ध विराम की घोषणा हुई है उसको लेकर हमारी सरकार से मांग है कि सरकार लोकसभा का विशेष सत्र और एक सर्वदलीय बैठक बुलाए क्योंकि हमने विपक्ष के नाते अपना पूरा समर्थन और सहयोग हमारे देश की सेना और सरकार को देने का काम किया है। उस विशेष सत्र में हमारी सेना के पराक्रम और शौर्य का आभार व्यक्त कर सकें।
विज्ञापन
पूरे देश की तरफ से संयुक्त एक संदेश पूरी दुनिया में जाए और सरकार पहलगाम में हुए आतंकी हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका द्वारा युद्ध विराम की घोषणा तक सारे पहलुओं पर बिंदुवार सरकार देश के सामने रखे। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और क्या आगे उठाए जा सकते हैं। इन बातों को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए और सर्व दलीय बैठक भी बुलाई जाए। इसमें प्रधानमंत्री खुद भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: India Pak Tension: हरियाणा में डॉक्टरों और कर्मियों की छुट्टियां पर बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किया नया आदेश