{"_id":"682072f47cd651a89f04af37","slug":"leave-of-doctors-and-employees-in-the-health-department-will-be-cancelled-in-haryana-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Pak Tension: हरियाणा में डॉक्टरों और कर्मियों की छुट्टियां पर बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किया नया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India Pak Tension: हरियाणा में डॉक्टरों और कर्मियों की छुट्टियां पर बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किया नया आदेश
Sun, 11 May 2025 03:21 PM IST
शाहिल शर्मा
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 11 May 2025 03:21 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर हरियाणा के कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर नया अपडेट आया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के बावजूद सैनी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की छुट्टियों को लेकर जारी आदेश बरकरार रखे हैं। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि अभी फिलहाल चिकित्सकों और अन्य मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द रहेंगी। क्योंकि अभी भी दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। इसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी
- फोटो : X @NayabSainiBJP
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश को बरकरार रखा है। यह निर्णय किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लिया गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें। विभाग ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने इस कदम को एहतियाती बताया है, जिसका उद्देश्य जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। बता दें कि पाकिस्तान ने बीते कल युद्ध विराम की घोषणा के बाद एक बार फिर से जम्मू में सीमा से सटे इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी थी जिसके बाद हरियाणा के दो जिलों सीरसा और हिसार को ब्लैकआउट कर दिया गया था। वहीं, अंबाला में लोगों को एहतियात बरतने की अपील जिला प्रशासन ने की थी। बेवजह घरों से निकलने की प्रशासन ने लोगों से अपील की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हरियाणा के मंत्री विज बोले: झूठ-फरेब पाकिस्तान के हथियार हैं, भारतीय सेनाओं ने दिया मुंह तोड़ जवाब
विज्ञापन