फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mother's murder with sharp weapon

बेटे ने तेज धार हथियार से की मां की हत्या

Sun, 12 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mother's murder with sharp weapon
गीता देवी का फाइल फोटो। - फोटो : Jhjhar
गांव मुनीमपुर में एक 42 साल की महिला गीता की हत्या उसके बेटे ने ही कर डाली। तेजधार हथियार से महिला की हत्या किए जाने के बाद शव को गांव से थोड़ी ही दूरी पर स्थित एक दूध की डेयरी के पास कूड़े के ढेर में दबा दिया।
विज्ञापन

बाद में पूरा परिवार उसी जगह पर गाय का गोबर उस कुरड़ी पर डालता रहा, जहां महिला की हत्या किए जाने के बाद शव को दबाया गया था। हालांकि घटना पिछले माह की है, लेकिन महिला के परिजन महिला के लापता होने का नाटक करते रहे। बाद में जब महिला के मायके वालों को महिला गीता के लापता होने की सूचना मिली तो उसके बाद ही महिला के परिजनों ने पुलिस में महिला की हत्या किए जाने का शक जताया। लेकिन इसी बीच महिला गीता के पति नरेश ने भी पुलिस स्टेशन में गीता के 29 जून से घर से लापता होने की रपट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

गुमशुदगी की रिपोर्ट देरी से दर्ज कराए जाने का मामला भी शक की सूई गीता के पति, पुत्र व परिवार के अन्य लोगों पर घुमाता रहा। रविवार को पुलिस ने जब इस मामले में गीता के पति व परिवार के अन्य लोगों को पूछताछ के लिए रडार पर लिया तो मामले की कलई खुलती चली गई। बाद में मृतका गीता के बेटे प्रवीण के इस घटनाक्रम का खुलासा किए जाने के बाद आरोपी पक्ष की निशानदेही पर ही झज्जर पुलिस की टीम थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में गांव मुनीमपुर पहुंची और महिला गीता के शव को गांव कुकड़ोला में दूध की डेयरी के पास कुरड़ी से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या किए जाने की असली वजह क्या रही है इस बात का तो पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पुलिस ने गीता की हत्या की असली वजह पारिवारिक कलह बताया है। गांव गिरावड़ के रहने वाले गीता के मायके वालों ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे ससुराल पक्ष के एक दर्जन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

शव को गाड़ी से उतारते पुलिस व परिजन।

शव को गाड़ी से उतारते पुलिस व परिजन।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed