फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   mother and daughter murder

खेड़ी आसरा में मां-बेटी की गोली मारकर हत्या

Sun, 04 Aug 2019 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
mother and daughter murder
थाना बादली के गांव खेड़ी आसरा में मां और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव कमरे में मिले हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के लिए मौके पर एसएसपी अशोक कुमार, डीएसपी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। देर रात दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया जहां रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मीणा पत्नी राजेंद्र अपनी पुत्री दीक्षा के साथ घर पर रहती थी। घर पर दीक्षा का करीब 6 माह को बेटा भी है। मीणा का पुत्र सोमबीर अपनी बड़ी बहन के पास गया था, जबकि राजेंद्र की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बार-बार फोन करने के बाद भी शनिवार को सोमबीर का संपर्क घर पर अपनी मां मीणा से नहीं हो सका। देर शाम तक किसी ने घर पर फोन नहीं उठाया तो सोमबीर ने अपने पड़ोसी साथी से फोन पर बात कर घर पर संपर्क करवाने की बात कही। पड़ोसी युवक जब मीणा के घर पर पहुंचा तो कमरे में मीणा और दीक्षा के शव पड़े हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस को घटना की सूचना शनिवार की देर शाम मिली। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल बादली थाने के प्रभारी फूलकंवार व डीएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को गोलियों के दो खोल मिले है। जबकि मीणा और दीक्षा के शव खून से लथपथ थे। दोनों के सिर से खून बहा हुआ था। दीक्षा का शव जहां बेड पर पड़ा हुआ था वहीं मीणा का शव फर्स पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में मिला बच्चा
दोनों शवों के पास करीब 6 माह से बच्चा मिला। पुलिस ने बच्चे को तुरंत चिकित्सा सुविधा के लिए अस्पताल भिजवाया। बच्चा मृतक दीक्षा का बताया गया है। बच्चा स्वस्थ है लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल भेजा। घर में मीणा, दीक्षा और 6 माह का बच्चा ही था, जबकि सोमबीर अपनी बड़ी बहन के पास गया हुआ था। पुलिस के अनुसार बच्चा भूखा था और फर्स पर ही पड़ा हुआ था।
घटना 24 घंटे पुरानी होने का अंदेशा
वारदात करीब 24 घंटे पुरानी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कमरे में दुर्गंध फैली हुई थी जबकि खून भी फर्स पर जमा हुआ था। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि घटना शुक्रवार रात या शुक्रवार दिन के समय की है। किसी भी पड़ोसी ने शनिवार को मीणा व दीक्षा को घर से बाहर नहीं देखा।

हत्या किसने की और हत्या के पीछे कारण क्या रहे। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन घटना के पीछे कारण क्या है इस बात का खुलासा घटना की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगी। फिलहाल शवों को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
अशोक कुमार, डीएसपी, बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed