{"_id":"65e77de8ebe662c8b0050f09","slug":"more-girls-than-boys-were-born-in-three-villages-sex-ratio-reached-985-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108477-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन गांवों में लड़कों से ज्यादा पैदा हुईं लड़कियां, 985 पहुंचा लिंगानुपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन गांवों में लड़कों से ज्यादा पैदा हुईं लड़कियां, 985 पहुंचा लिंगानुपात
Wed, 06 Mar 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिंग भ्रूण जांच करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के चलते जिले में लिंगानुपात लगातार बढ़ रहा है। इस बार झज्जर वासियों के लिए अच्छी खबर है। जिले में एक हजार लड़कों के पीछे अब लड़कियों की संख्या 985 तक पहुंच गई है। यही नहीं जिले के तीन गांव लिंगानुपात में टॉप पर हैं। लिंगानुपात बढ़ाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जागरूकता पहल का यह असर दिखा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सीएचसी और पीएचसी इंचार्ज को अपने एरिया में पड़ने वाले उन गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए थे, जहां पर लिंगानुपात 800 से कम है। यही नहीं खुद उप मंडल अधिकारी नागरिक और संबंधित एरिया की सीडीपीओ ने भी कम लिंगानुपात वाले गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया हैं। इसके चलते अब जिले के गांवों में लिंगानुपात की स्थिति सुधरी है।
फरवरी में 447 लड़कियां हुई पैदा
फरवरी की बात करें तो जिले में कुल 1775 बच्चे पैदा हुए। इसमें लड़कों की संख्या 894 है और लड़कियों की संख्या 881 है। ऐसे में फरवरी माह में जिले का लिंगानुपात 985 रहा है। इसके अलावा जनवरी माह में लिंगानुपात की स्थिति 915 थी जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 905 था।
पिछले साल 13 रेड की
स्वास्थ्य विभाग ने डाॅ. संदीप के नेतृत्व में पिछले साल 2023 में कुल 13 रेड की थी। इसमें भ्रूण लिंग जांच के मामले पकड़े गए थे। पिछले साल भी दिल्ली में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। इस साल 2024 में भी अब तक एक रेड की गई है, जो दिल्ली में की गई थी। वहां भी डॉक्टर और दलाल को भ्रूण लिंग जांच करते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन
2023 में टॉप रहे प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र
केंद्र का नाम लिंगानुपात
भंभेवा 1103
बहू 1087
जहांगीरपुर 1056
अर्बन पीएचसी सीताराम गेट 988
2023 में कम लिंगानुपात वाले प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र
केंद्र का नाम लिंगानुपात
बादली 750
साल्हावास 763
नेताजी नगर 805
कनौंदा 807
वर्जन
जिले के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह के नेतृत्व में हरियाणा ही नहीं दूसरे राज्यों में भी रेड की गई है और भ्रूण लिंग जांच गिरोह पकड़े गए हैं। इस बार जिले का लिंगानुपात 985 तक पहुुंच चुका है। स्थिति इससे और बेहतर की जाएगी।
- डॉ. शैलेंद्र डोगरा, उप सिविल सर्जन, झज्जर