{"_id":"6914f195159b442c2f09d75a","slug":"mohit-bhatia-won-bronze-in-the-competition-held-in-uttar-pradesh-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-118862-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में मोहित भाटिया ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में मोहित भाटिया ने जीता कांस्य
Thu, 13 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
-फोटो कैप्शन 55 : कांस्य पदक विजेता मोहित भाटिया को प्रोत्साहित करते ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया
बहादुरगढ़। उत्तरप्रदेश के गोंडा में आयोजित चार दिवसीय सीनियर ग्रेपलिंग नेशनल चैंपियनशिप में गांव जाखौदा के मोहित भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ी का खेल प्रशंसकों व ग्रामीणों ने सम्मान करते हुए मनोबल भी बढ़ाया और आगामी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
प्रतियोगिता 2 से 5 नवंबर तक हुई थी। इसमें देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी मोहित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में रूस में हुई चैंपियनशिप में भी भाग लिया, लेकिन वहां पर चोट लगने की वजह से उपविजेता रहे। काफी दिनों बाद अब यूपी में कांस्य पदक अपने नाम किया।
ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव बिरजू शर्मा ने भी कांस्य पदक जीतने वाले मोहित भाटिया को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। यूपी में हुई इस चैंपियनशिप में 16 राज्यों से करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें पहली ट्राफी राजस्थान, दूसरी हरियाणा व तीसरी गुजरात के नाम रही।