फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mob attack on two youths riding on suspicion of kidnapping of girl

युवती के अपहरण के शक पर गाड़ी सवार दो युवकों पर भीड़ का हमला

Sun, 04 Sep 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mob attack on two youths riding on suspicion of kidnapping of girl
बहादुरगढ़। युवती के अपहरण के शक पर गाड़ी सवार दो युवकों पर भीड़ ने हमला कर दिया। दोनों को बंधक बनाकर बुरी तरह से मारपीट की गई। हमले में दोनों घायल हो गए। एक को पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़ा। लाइनपार थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। शनिवार देर शाम तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हो पाया था। मामला लाइनपार के छोटूराम नगर का है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को कार सवार दो युवक यहां आए थे। ये गाड़ी में एक युवती को अपने साथ ले जा रहे थे। इस दौरान युवती को किसी ने पहचान लिया और शोर मचा दिया। अपहरण की आशंका जताई। इसलिए देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने इनको फाटक के पास पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से पीटा गया और बांध दिया गया। इस घटनाक्रम की वीडियो फुटेज वायरल हो गया। जब तक पुलिस को सूचना मिलती, दोनों की हालत गंभीर हो चुकी थी। पुलिस को ये बेसुध मिले। इन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात की तरह शनिवार को भी दिनभर पुलिस इस मामले में लगी रही। युवती पक्ष के द्वारा यह शिकायत दी जा रही है कि ये अपहरण करके ले जा रहे थे। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा यह तर्क दिया जा रहा है कि उन्होंने किसी का अपहरण नहीं किया। वे बुलाने पर आए थे। इनमें से एक ड्राइवर है। दोनों राजस्थान के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने इनकी पहचान स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन

चर्चा है कि युवक की यहां की निवासी युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती के चक्कर में वह यहां उससे मुलाकात करने आया था। वह गाड़ी में बैठ गई और मामला बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों द्वारा दिए गए तर्कों पर पुलिस जांच कर रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी विजय पाल का कहना है कि मामले में गंभीरता से जांच चल रही है। दोनों पक्षों से शिकायत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed