फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Missing teenager's sandal found on the bank of the pond, kept searching for divers all day but could not be found

लापता किशोरी का चप्पल तालाब के किनारे मिला, दिनभर गोताखोर तलाशते रहे पर नहीं मिली

Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager's sandal found on the bank of the pond, kept searching for divers all day but could not be found
झज्जर के एक गांव से लापता हुई किशोरी का चप्पल तालाब के किनारे मिलने के बाद तालाब में उसकी तलाश करत - फोटो : Jhjhar
जिले के अंतिम छोर पर बसे एक गांव से रविवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता हो गई। 12वीं कक्षा की छात्रा कि तालाब के पास मिली चप्पलों के आधार पर दिनभर तलाब में उसकी तलाश की गई। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों और भोंडसी आरबीआई के गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन छात्रा का सुराग नहीं लगा। इस मौके पर डीएसपी नरेश कुमार, माछरौली पुलिस थाना प्रबंधक रामजस, जिला प्रशासन की तरफ से तहसील कार्यालय से कानूनगो, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मौजूद रहे। छात्रा के नहीं मिलने पर सिंचाई विभाग ने तालाब से पानी निकलाने की योजना तैयार की है। सोमवार देर शाम मोटरों की मदद से पानी निकासी का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही छात्रा
लापता हुई 17 साल की छात्रा एक निजी स्कूल में पड़ती है। वह कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही है। उसका रोहतक पीजीआई से इलाज चल रहा है। दस दिन पहले जब उसे स्कूल में मिर्गी का दौरा पड़ा तो उसे घर भेज दिया गया था। किशोरी के परिजन अपने स्तर पर रातभर उसकी तलाश करते रहे, मगर उसका पता नहीं चला। सुबह जब गांव के तालाब के पास उसकी चप्पल दिखाई दी तो शक के आधार पर तालाब में छात्रा की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

छात्रा की तलाश के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से मोटर लगाकर तालाब से पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दिनभर तलाशी के बाद भी सफलता नहीं मिली है।
रामजस, पुलिस थाना, प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed