{"_id":"656f7a9ae8adb6984c074124","slug":"missing-minor-from-jhajjar-recovered-safely-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6076-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर से लापता नाबालिग सकुशल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर से लापता नाबालिग सकुशल बरामद
Wed, 06 Dec 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर पुलिस द्वारा सोमवार को संदेहजनक परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। गुमशुदा बच्ची को छावनी मोहल्ला कच्चा बाबरा रोड से सकुशल बरामद किया है।
थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला जो शहर में मजदूरी का काम करती है। उसकी नाबालिग बच्ची संदेहजनक परिस्थितियों में लापता हो गई, इसकी सूचना उसने 4 दिसंबर 2023 को पुलिस को दी थी। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा गुमशुदा लड़की की तलाश के लिए गंभीरता से हरसंभव कार्रवाई करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे। बच्ची की तलाश के लिए डीएसपी शमशेर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा गहनता से प्रयास किया गया और विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इसमें अनेक संभावित स्थानों पर दबिश दी गई और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए और छापेमारी की गई। इस कार्य के लिए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक जय भगवान, थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित सात टीमें बनाई गई थी। पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल बरामद करके उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।