फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Migrant worker taking out rain water dies due to electrocution

बेसमेंट में भरे पानी को निकालने के लिए गए प्रवासी श्रमिक की करंट लगने से मौत

Sun, 25 Sep 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Migrant worker taking out rain water dies due to electrocution
झज्जर। शुक्रवार को शहर के अंाबेडकर चौक क्षेत्र में बारिश के कारण गोदाम बेसमेंट में भरे पानी को निकालने के लिए गए प्रवासी श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्याम सिंह पुत्र जुगल किशोर उम्र 32 साल निवासी उत्तर प्रदेश। शहर में एक व्यापारी की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण तकरीबन गोदामों में बारिश का पानी भर गया है। जिसके चलते जुगल किशोर शुक्रवार शाम को गोदाम से पानी निकालने के लिए बिजली से चलने वाले पंपसेट को चालू करने के लिए बेसमेंट में गया था। जब है पंपसेट को चलाने लगा तो अचानक उसमें करंट दौड़ गया जिसके चलते प्रवासी श्रमिक करंट के चपेट में आ गया। ऊपर खड़े अन्य प्रवासी श्रमिकों ने पानी न आने के कारण नीचे जाकर देखा तो जुगल किशोर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना शहर पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

------
कई साल से काम करता था जुगल किशोर
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जुगल किशोर का करीबन 8 साल पहले विवाह हो गया था। जिसके हाल फिलहाल दो बच्चे हैं। वही उसकी पत्नी गर्भवती है। वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए कुछ समय पहले अपने घर गया था। उसके बाद वह काम पर झज्जर वापस लौट आया। शुक्रवार को करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव गृह के सामने जलभराव के कारण लोगों को हुई परेशानी
लगातार बारिश के कारण सामान्य अस्पताल के शव गृह के सामने एक फुट तक पानी भर गया। लगातार बारिश के चलते मृतक के परिजन के अपने आप को भिगने से बचाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। वहीं शव में जाने वाले चिकित्सकों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed