फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Metro service suspended at five stations at Bahadurgarh of Haryana 

किसान आंदोलन : सुरक्षा के मद्देनजर बहादुरगढ़ के पांच मेट्रो स्टेशन बंद, लोग परेशान

Mon, 08 Mar 2021 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Mar 2021 12:30 PM IST
सार

  • बहादुरगढ़ में टीकरी कलां स्टेशन से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 10 बजे स्थगित  
  • सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर ही मेट्रो सेवा स्थगित की गई 

विज्ञापन
Metro service suspended at five stations at Bahadurgarh of Haryana 
बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन का बन्द गेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के लिए सोमवार को हरियाणा के बहादुरगढ़ में टीकरी कलां स्टेशन से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 10 बजे स्थगित कर दी गई। दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर टीकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह से स्टेशन तक पांच मेट्रो स्टेशन हैं। टीकरी कलां, टीकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह। 

विज्ञापन


इन पांचों स्टेशनों का एक एक गेट रविवार सुबह 10 बजे ही बंद कर दिया गया था। सोमवार सुबह तक केवल एक एक ही गेट खुला था। सोमवार सुबह 10 बजे यात्री पहुंचे तो अचानक दूसरा गेट भी बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन



कुछ यात्री पैदल ही चार किलोमीटर टीकरी कलां स्टेशन तक गए तो कुछ अपने घरों को लौट गए। दिल्ली के लिए बस सेवा भी 26 जनवरी को किसान आंदोलन शुरू होने के बाद से ही बन्द है। इसलिए मेट्रो बन्द होने पर दिल्ली जाने आने वालों की परेशानी बहुत अधिक बढ़ गई है। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर ही मेट्रो सेवा स्थगित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार को किसान आंदोलन के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब और हरियाणा से हजारों महिलाएं टीकरी बॉर्डर पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed